Indian British Boy IQ: पश्चिमी लंदन के हाउंस्लो में रहने भारतीय-ब्रिटिश कृष अरोड़ा ने दुनिया को चौंका दिया है। वह केवल 10 साल के हैं, लेकिन उनका दिमाग आइंस्टीन और हॉकिंग से भी तेज चलता है। भारतवंशी कृष अरोड़ा को 162 के IQ स्कोर के लिए मान्यता दी गई है। ये IQ स्कोर आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के IQ से ज्यादा है। ग्रेड 7 सर्टिफिकेट के साथ वह पियानोवादक और शतरंज के भी कुशल खिलाड़ी हैं। UK के न्यूज आउटलेट मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्कोर कृष को दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोगों में टॉप 1 फीसदी लोगों में रखता है।
4 साल की उम्र से दिखी क्षमता
भारतवंशी कृष अरोड़ा मेन्सा में पढ़ाई कर रहे हैं। यह ऐसी संस्था है जहां पर बहुत ज्यादा इंटेलिजेंट छात्र पढ़ते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कृष का कहना है कि 11-प्लस के एग्जाम बहुत आसान थे। उनको उम्मीद है कि यहां पर उनकी एबिलिटीज के हिसाब से चुनौती मिलेंगी। इसके अलावा माता-पिता (मौली और निश्चल) दोनों ही पेशे से इंजीनियर हैं। उनका कहना है कि कृष की एबिलिटीज को तब देखा जब वह 4 साल का था।
ये भी पढ़ें: 16.5 करोड़ साल…डायनासोर, कीड़े-मकौड़े और मछलियां? वैज्ञानिकों ने तलाशा तीनों का चौंकाने वाला कनेक्शन
आईटी में फर्म काम कर रहीं कृष की मां कहती हैं, 4 साल की उम्र से जिस तरह से वह काम करता था वह इस उम्र के बच्चे के लिए बहुत ज्यादा था। वह फ्लो में पढ़ाई करता था, साथ ही उसको स्पेलिंग में भी कोई दिक्कत नहीं होती थी। कृष को हमेशा से मैथ से प्यार था और वह उसमें अच्छा था। उन्होंने बताया कि मुझे याद है कि 4 साल का होने से पहले उसने मेरे साथ बैठकर पूरे 3 घंटे में मैथ्स की किताब पढ़ डाली थी। वहीं, 8 साल की उम्र तक पूरे साल का सिलेबस एक ही दिन में पढ़ लिया था।
संगीत में भी है रुचि
कृष को केवल पढ़ाई में ही दिलचस्पी नहीं बल्कि उनको संगीत में भी काफी रुचि है। कृष ने पियानोवादक के तौर पर कई अवॉर्ड जीते हैं। अभी उनके पास ग्रेड 7 पियानो सर्टिफिकेट हैं। कृष ने वेस्ट लंदन में कई संगीत कॉम्पिटीशन में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। अक्सर वह अपने से बड़े लोगों के साथ प्रतियोगियों में हिस्सा लेते हैं, जिसमें उन सब से बेहतर से कृष का परफॉर्मेंस होता है।
ये भी पढ़ें: ‘मैं शैतान हूं, तुम्हें मार डालूंगा…’, महिला को 17वीं मंजिल से लटकाया, फिर विवादों में ये अमेरिकी सिंगर
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
2 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
5 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
17 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines