हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुतिन ने PM मोदी को दिया भारत-रूस व्यापार में उछाल का श्रेय, बोले- SCO समिट में जल्द होगी मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच बढ़ते व्यापार का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है. मॉस्को में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा कि वे जल्द ही SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिलेंगे. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय किसानों के लिए खाद और ऊर्जा आपूर्ति जारी रखने का भरोसा दिया.

विज्ञापन
Narendra Modi and Vladimir Putin (X/@narendramodi)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार में आई तेजी की जमकर सराहना की है. पुतिन ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत ध्यान और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के उनके प्रयासों को दिया. मॉस्को में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत और रूस का सहयोग केवल सरकारी स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संसद, व्यापार और आर्थिक क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

‘व्यापार बढ़ाने में पीएम मोदी का बड़ा योगदान’

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल हमारे आपसी व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल इसमें थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन इस साल यह फिर से तेजी से बढ़ रहा है. इसका मुख्य श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जो भारत-रूस संबंधों को आगे बढ़ाने पर खुद व्यक्तिगत तौर पर ध्यान दे रहे हैं.’

‘कमर्शियल जहाजों पर ना हो हमला…’, ईरान के विदेश मंत्री अराघची से बोले एस. जयशंकर

विज्ञापन

SCO समिट में मुलाकात की संभावना

राष्ट्रपति पुतिन ने विदेश मंत्री जयशंकर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शुभकामनाएं भेजीं. उन्होंने बताया कि आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात तय है. पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि इस साल के अंत तक दोनों के बीच एक और बैठक हो सकती है.

भारतीय किसानों के लिए खाद और ऊर्जा की आपूर्ति

बातचीत में ऊर्जा, फर्टिलाइजर, न्यूक्लियर एनर्जी और हाई-टेक सेक्टर में सहयोग पर भी विस्तार से चर्चा हुई. पुतिन ने कहा कि रूस भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता दे रहा है. रूस भारत को खाद की आपूर्ति लगातार बढ़ा रहा है और आगे भी इसे और अधिक बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसके अलावा परमाणु ऊर्जा और आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

Putin India visit : ‘सबका साथ, सबका विकास’, भारत-रूस संबंधों की सच्चाई बता पुतिन मास्को के लिए हुए रवाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola