अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नर्क वाले बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप की विवादास्पद पोस्ट और स्टेटमेंट को भारत ने भद्दी, अनुचित और छोटी खराब सोच वाली टिप्पणी बताया। शुरुआत में भारत ने पोस्ट पर नपी तुली प्रतिक्रिया दी और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान दिया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं, लेकिन बात को यहीं खत्म करते हैं। इस रवैये को विपक्षी दलों ने कूटनीति बताकर ट्रंप के दोहरे रवैये की कड़ी आलोचना की तो भारत को प्रतिक्रिया देनी पड़ी।
ट्रंप का यू-टर्न! पहले भारत के खिलाफ उगला ‘जहर’, अब PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे
विवाद बढ़ने पर आई विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
विपक्षी दलों और सियासी विशेषज्ञों ने सवाल उठाया कि पहले राष्ट्रपति ट्रंप लंबा चौड़ा आर्टिकल लिखकर भारत को नर्क कहते हैं, फिर प्रधानमंत्री मोदी को दोस्त बताते हैं, यह कैसा दोहरा रवैया है? अमेरिकी राष्ट्रपति की इस तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप का बयान भारत और अमेरिका के संबंधों के विपरीत है, जो आपसी सम्मान और विश्वास पर एक दूसरे की भलाई के लिए हैं, इसलिए बयान स्वीकार नहीं।
कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए प्रतिक्रिया की मांग की
बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के लिए अपमानजनक पोस्ट और टिप्पणी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किससे डरते हैं? क्या उन्हें रिश्ते टूटने का खतरा है? अगर नहीं तो चुनाव प्रचार से समय निकालें और ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दें। खरगे ने एक्स पर पोस्ट लिख्मी कि मोदी जी के प्रिय मित्र ट्रंप ने भारत के बारे में अपशब्द कहे हैं। अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। मोदी जी इन बेतुके बयानों पर चुप रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।
राष्ट्रपति ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट से छिड़ा विवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक माइकल सैवेज का पॉडकास्ट और एक आर्टिकल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पॉडकास्ट ‘सैवेज नेशन’ में भारत, चीन और अन्य देशों को ‘हेल होल्स’ यानी ‘नरक’ कहा गया। भारतीय और चीनी प्रवासियों को ‘लैपटॉप वाले गैंगस्टर’ कहा गया। सैवेज ने काफी आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करते हुए कहा कि भारत और चीन समेत कई देशों के लोग अमेरिका में बच्चे पैदा करने के लिए आते हैं, ताकि उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल सके।
नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने स्पष्टीकरण दिया
ट्रंप ने पॉडकास्ट के वीडियो को उसके ट्रांसक्रिप्ट के साथ शेयर किया। इस पोस्ट पर विवाद होने के बाद नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन नेता ने भारत के प्रति गर्मजोशी दिखाई है, जो सही नहीं है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और भारत के साथ उनके व्यापारिक और निजी रिश्ते काफी अच्छे हैं।
संबंधित खबरें
'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
23 mins agoLIVE: दिल्ली के भजनपुरा में विवाद में शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
57 mins agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 hr agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
15 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
17 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
17 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
18 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
20 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
22 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines