---विज्ञापन---

ट्रंप ने भारत के खिलाफ उगला ‘जहर’, लिखा लंबा-चौड़ा आर्टिकल, US प्रेसिडेंट ने India-China को क्यों बताया नर्क?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का शायद बौखला गए हैं। इसलिए कभी भारत को अपना दोस्त बताते हैं तो कभी भारत के खिलाफ ही एक्शन लेते हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने चीन को भी लपेटा है।

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट की जंग और होर्मुज स्ट्रेट पर गहराए संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के खिलाफ ‘जहर’ उगला है। उन्होंने भारत के साथ चीन के खिलाफ भी विवादित बयान दिया है, जो सुर्खियों में है। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि भारत और चीन नर्क हैं। इन देशों से लोग अमेरिका आकर अमेरिका की स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक सुविधाओं का फायदा उठा रहे हैं। इससे अमेरिका के लोगों का हक छिन रहा है। अमेरिका के टैक्स पेयर्स पर बोझ पड़ रहा है।

ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया लेटर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने एक लंबा-चौड़ा आर्टिकल अपलोड किया। इसमें उन्होंने भारत और चीन समेत कई देशों को नर्क कहकर संबोधित किया। उनका कहना है कि प्रवासियों के कारण अमेरिका के लोगों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास पर असर पड़ रहा है। उनका यह बयान तब आया, जब अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता को लेकर जारी बहस ने जोर पकड़ लिया है।

---विज्ञापन---

नौकरियों पर भारतीयों का वर्चस्व बताया

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि कैलिफोर्निया के टेक सेक्टर की नौकरियां अमेरिकियों की नहीं है। उन नौकरियों पर भारत और चीन के लोगों का वर्चस्व है। हालांकि उन्होंने पुख्ता सबूत तो नहीं दिए, लेकिन यह जरूर कहा कि इससे अमेरिका के लोगों के अधिकार छिन गए हैं। चीन-भारत समेत कई देशों के लोग यहां आते हैं। जब उनके बच्चे यहां पैदा हो जाते हैं तो वे अमेरिका के नागरिक बन जाते हैं और फिर वे पूरे परिवार को अमेरिका ले आते हैं, जिससे जनसंख्या बढ़ती है।

Salary Hike New Update: सैलरी में 7% की बढ़ोतरी, 1.5 ट्रिलियन का करेंगे निवेश, जानें ट्रंप ने कितना बढ़ाया रक्षा बजट?

---विज्ञापन---

ACLU को आपराधिक संस्था करार दिया

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की जन्मजात नागरिकता मतदान करके दी जानी चाहिए। अदालतों की इसमें कोई भूमिका नहीं है। ‘अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन’ (ACLU) को एक ‘आपराधिक’ संस्था है। उन्होंने कहा कि इस संस्था पर संगठित अपराध के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले ‘RICO’ कानून के तहत एक्शन लिया जाना चाहिए। ‘चेन माइग्रेशन’ अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बताया। बता दें कि ट्रंप के इस बयान से भारत के कूटनीतिक गलियारों में नाराजगी बढ़ सकती है।

First published on: Apr 23, 2026 01:16 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola