आतंकी अर्श डल्ला के टखने में लगी है ये खास चीज, कनाडा ने 18 लाख रुपये में दे दी 'राहत'

India Canada Tension Update: खालिस्तान पर लगातार मेहरबान हो रहे कनाडा के साथ भारत के रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं। इसके बाद भी कनाडा अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहा है। एक और मामला सामने आया है, इसके बारे में जानते हैं।

Arsh Dalla

India Canada Tension Update: भारत के साथ लगातार खराब हो रहे संबंधों के बाद भी कनाडा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी धरती से लगातार कनाडा भारत के खिलाफ जहर उगल रहे आतंकियों को शह दे रहा है। फायरिंग और हथियारों की तस्करी के मामले में जेल में बंद खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को कनाडा की एक कोर्ट ने कुछ दिन पहले बेल दी थी।

उस समय शर्त रखी गई थी कि डल्ला को ब्रेसलेट ट्रैकर लगाया जाएगा, यानी उसके ऊपर हर समय निगरानी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक उसके एक महीने बाद खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी को टखने से ब्रेसलेट ट्रैकर हटाने की अनुमति दे दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की जांच एजेंसियों ने डल्ला की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने के लिए रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस से संपर्क किया था।

जांच एजेंसियों को पता लगा था कि उसे दिसंबर में इस शर्त पर जमानत दी गई थी कि टखने पर ब्रेसलेट ट्रैकर लगाया गया था। अब आतंकी को 30 हजार कनाडाई डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) का बॉन्ड भरने पर ब्रेसलेट ट्रैकर से छूट दे दी गई है। सितंबर 2023 के बाद से भारत और कनाडा के संबंध लगातार खराब होते जा रहे हैं। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के आरोप लगाए थे।

पिछले साल लगी थी गोली

भारत ने इन आरोपों को बेतुका करार देते हुए सबूतों की डिमांड की थी। इसके बाद से लगातार कनाडा और भारत के रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर 2024 की रात खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को गोली लगी थी। इस दौरान डल्ला अपने साथी गुरजंट सिंह के साथ कार में सवार था। हॉल्टन इलाके में हुई फायरिंग में डल्ला के दाहिने हाथ में गोली लगी थी। इसके बाद डल्ला और गुरजंट सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे हाईटेक हथियारों की रिकवरी के मामले में अरेस्ट किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ