UP के गाजीपुर में भीषण हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

Uttar Pradesh News: यूपी के गाजीपुर में 8 लोगों की मौत हादसे में हुई है। अचानक पिकअप का डाला टूट गया, जिसके कारण इसमें सवार लोग नीचे गिर गए। पीछे आ रहे ट्रक ने इनको चपेट में ले लिया।

Uttar Pradesh News

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर हुआ। कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप का डाला एकदम टूट गया। इससे पिकअप सवार लोग अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए, जिनको पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसा नंदगंज थाना इलाके के कुसम्ही कलां गांव में हुआ है। यूपी नंबर की पिकअप में सवार होकर लोग प्रयागराज से स्नान करके अपने गांव लौट रहे थे। पिकअप का डाला टूटने के बाद अचानक 8 लोग सड़क से नीचे गिरे, सभी को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही नीचे गिरे श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन

उधर, गोरखपुर जिले में भी बड़ा हादसा हुआ है। गगहा फिरलेन पर शुक्रवार सुबह दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसकी वजह से दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।

विज्ञापन

17 लोगों को किया रेफर

अधिकारियों के अनुसार हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि एक चालक बस को सड़क किनारे खड़ी करके सवारियां उतार रहा था। पीछे से आ रही रोडवेज ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी गगहा पहुंचाया। यहां से 17 घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ