Mahakumbh के तीसरे पवित्र स्नान से पहले रेलवे का झटका, कैंसल की 16 ट्रेनें, देखें लिस्ट

Mahakumbh Special Train: महाकुंभ के लिए यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाल ही में रेलवे ने महाकुंभ के लिए चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

Mahakumbh Special Train cancelled

Mahakumbh Special Train: प्रयागराज में महाकुंभ मेला के लिए भारतीय रेलवे ने हजारों स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का ऐलान किया। रेलवे महाकुंभ के लिए चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी करता है। अगला पवित्र स्नान 3 फरवरी को किया जाएगा, जिसमें जाने की प्लानिंग कर रहे लोगों को झटका लग सकता है। रेलवे ने महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। अगर आपने भी टिकट बुक कराया था, तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देख लें।

विज्ञापन

कौन सी ट्रेनें हुईं कैंसिल?

महाकुंभ में पवित्र स्नान की तारीखों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। पिछली बार स्नान से पहले संगम पर भगदड़ मच गई, जिसमें बहुत से लोगों ने अपनी जान गवां दी। इस बार तीसरा स्नान 3 फरवरी 2025 को किया जाना है। स्नान करने के लिए महाकुंभ जाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं ने ट्रेनों में टिकट बुक कराए हैं। श्रद्धालुओं को झटका देते हुए रेलवे ने 27 जनवरी से 4 फरवरी तक चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

विज्ञापन

2 फरवरी को कैंसिल ट्रेनें

ट्रेन संख्या- 12312, कालका-हावड़ा ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 15658, कामाख्या-दिल्ली ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12801, पुरी-नई दिल्ली ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12397, गया-नई दिल्ली ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12367, भागलपुर-नई दिल्ली ट्रेन कैंसिल

विज्ञापन

3 फरवरी को कैंसिल ट्रेनें

ट्रेन संख्या- 12397, गया-नई दिल्ली ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12427, रीवा-आनंद विहार ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12367, भागलपुर-नई दिल्ली ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12506, आनंद विहार-कामाख्या ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 15484, दिल्ली-अलीपुरद्वार ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12398, नई दिल्ली-गया ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12368, नई दिल्ली-भागलपुर ट्रेन कैंसिल

4 फरवरी को कैंसिल ट्रेनें

ट्रेन संख्या- 15657, दिल्ली-कामाख्या ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12802, नई दिल्ली-पुरी ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12398, नई दिल्ली-गया ट्रेन कैंसिल
ट्रेन संख्या- 12368, नई दिल्ली-भागलपुर ट्रेन कैंसिल

विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 22549/22550 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 27 जनवरी से 4 फरवरी तक लखनऊ तक ही किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या- 12275, 31 जनवरी, 2 और 4 फरवरी को सूबेदारगंज तक ही चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या- 12276, दिल्ली-प्रयागराज 31 जनवरी, 1 और 3 फरवरी तक सूबेदारगंज तक ही चलाई जाएगी। इन तारीखों में सफर करने वाले यात्री एक बार रेलवे की लिस्ट देख लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ