India-Canada Row: निज्जर मर्डर विवाद गहराया, भारत की कनाडा को दोटूक, कहा- सबूत दें, जांच करेंगे

India Canada Row Over Nijjar Murder: एक बार फिर भारत ने कनाडा को दोटूक शब्दों में कह दिया है कि कनाडा निज्जर की हत्या से जुड़े सबूत उपलब्ध कराए, हम मामले की जांच कराएंगे।

Minister Jaishankar

Minister Jaishankar

विज्ञापन

India-Canada Row Over Hardeep Nijjar Murder: कनाडा और भारत के बीच हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों का हाथ बताया था और भारत इन आरोपों का शुरू से ही विरोध कर रहा है। एक बार फिर भारत ने कनाडा को दोटूक शब्दों में कह दिया है कि कनाडा निज्जर की हत्या से जुड़े सबूत उपलब्ध कराए, हम मामले की जांच कराएंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत निज्जर के मर्डर की जांच से पीछे नहीं हट रहा, लेकिन कनाडा को इंडियन एजेंटों के खिलाफ सबूत देने होंगे। बता दें कि इन दिनों मंत्री जयशंकर ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इसी दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

 

Advertisment

सितंबर 2023 में हुई थी निज्जर की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री जयशंकर कनाडा के रवैये पर खुलकर बोले। उन्होंने कनाडा पर अपने देश की राजनीति में हिंसक और अतिवादी राजनीति से जुड़े लोगों को जगह दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिंसक और अतिवादी राजनीति करने वाले लोग भारत में हिंसक तरीकों से अलगाववाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के पास बोलने की आजादी है, लेकिन कुछ जिम्मेदारियां भी बनती हैं। बता दें कि भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया। सितंबर 2023 में अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर निज्जर की हत्या कराने का आरोप लगाया। इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को निराधार बताकर खारिज किया।

विज्ञापन

निज्जर के मर्डर से खालिस्तानी बौखलाए

खालिस्तानियों ने कनाडा में भारतीय अफसरों का घेराव करते हुए उन्हें काम नहीं करने देने की धमकी दी है। कनाडा (Canada) के वेंकूवर में भारतीय राजनयिकों (Indian Diplomats) का खालिस्तानियों (Khalistanis) ने घेराव किया। खालिस्तानी गुरुद्वारे के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने जमकर भारत विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान हालात ऐसे बन गए कि पुलिस को कड़ी सुरक्षा में भारतीय अधिकारियों को गुरुद्वारे से बाहर निकालना पड़ा। दरअसल, खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से बौखलाए हुए हैं। सिख फॉर जस्टिस आतंकी संगठन ने धमकी दी थी कि भारतीय अधिकारी जहां जाएंगे, उनका विरोध किया जाएगा। इस धमकी पर कनाडा में भारतीय अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने वादा किया, बावजूद इसके भारतीय अधिकारियों की जान खतरे में पड़ी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ