india canada row update: कनाडा की संसद में खलिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर दिए गए बयान के मामले में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई थीं। अब इसी संसद में एक और गलती ट्रुडो और उनके स्पीकर ने कर दी। इन्होंने नाजियों के लिए काम करने वाले हिटलर की फौज के सैनिक का पार्लियामेंट में स्वागत कर दिया। जिसके कारण अब कनाडा में रहने वाले यहूदियों में गुस्से की लहर देखी जा रही है। पूरे देश के यहूदियों में गुस्सा फैल गया है।
हाउस ऑफ कॉमन्स में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने संबोधन किया था। जिसके बाद कनाडाई सांसदों ने एक ऐसे व्यक्ति के लिए खड़े होकर तालियां बजा दी। जिसको दूसरे वर्ल्ड वॉर में नायक के तौर पर पेश किया गया था। ये शख्स हिटलर का सैनिक था, जिसने नाजी इकाई के लिए काम किया था। लिहाजा कनाडाई संसद में नाजियों के लिए काम करने वाले शख्स को सम्मानित कर जस्टिन ट्रूडो ने यहूदी विरोधी छवि को पेश कर दिया। जिसके बाद अब यहूदी कहने लगे हैं कि जो व्यक्ति लोकतंत्र की बात करता है, उसके मन में लोकतंत्र के लिए कितना सम्मान है, यह सब जाहिर हो गया है।
ये भी पढ़ें-परेशान करता था प्रेमी, पति-पत्नी ने झारखंड बुलाकर कुल्हाड़ी से काट दिए हाथ-पैर
संसद के स्पीकर बोले-मुझे अपने फैसले पर पछतावा
कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर की ओर से अब मामले को लेकर माफी मांगी गई है। कनाडाई संसद में 98 साल के यारोस्लाव हुंका को “यूक्रेनी नायक” के रूप में पेश किया गया था। जिसके कारण ही विवाद शुरू हुआ है। अब मामले में माफी की मांग यहूदी मानवाधिकार समूह की ओर से की गई है। इस संगठन ने कहा है कि हुंका ने दूसरे वर्ल्ड वॉर में एसएस के 14वीं वेफेन ग्रेनेडियर डिविजन के मेंबर के तौर पर काम किया था।
कनाडाई संसद के स्पीकर रोटा ने भी विवाद बढ़ने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति के संबोधन के बाद मैंने गैलरी में जिस व्यक्ति के लिए तालियां बजवाईं। मुझे उसके बारे में बाद में सही जानकारी मिली। जिसके बाद अब मुझे अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। जिसके बाद अब कनाडा के यहूदी लोगों में भी गुस्से की लहर है। ये लोग अब ट्रूडो के खिलाफ वीडियो मीम बनाकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
5 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
10 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
17 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
18 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
20 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines