---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

शादीशुदा प्रेमिका का दिल पति पर आया तो साजिश कर प्रेमी को मरवाया, अवैध संबंधों की सच्चाई बयां करती है यह कहानी

Jharkhand young man murder case: सोनभद्र की एक लड़की का युवक से अफेयर चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी झारखंड में हो गई। लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने उससे बातचीत करनी जारी रखी। लड़की ने अपने फोन नंबर भी चेंज किए, लेकिन लड़का कोई न कोई जुगाड़ करके कहीं से नंबर ले लेता। बाद में […]

---विज्ञापन---

Jharkhand young man murder case: सोनभद्र की एक लड़की का युवक से अफेयर चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी झारखंड में हो गई। लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने उससे बातचीत करनी जारी रखी। लड़की ने अपने फोन नंबर भी चेंज किए, लेकिन लड़का कोई न कोई जुगाड़ करके कहीं से नंबर ले लेता। बाद में लड़की ने अपने पति को इसके बारे में बता दिया। जिसके बाद साजिश रचकर दोनों ने उसे मिलने के लिए झारखंड बुलाया।

यहां गले लगाकर लड़की ने अपने प्रेमी को नशीली कोल्ड ड्रिंक दी। बेहोश होने के बाद दोनों ने उसके हाथ-पैर काट दिए। मौत के बाद एक्सीडेंट दिखाने के लिए दोनों ने शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। दोनों इतने शातिर निकले कि पुलिस भी एक बार गच्चा खा गई थी। क्योंकि जब बॉडी को बरामद किया गया तो लगा कि ये हादसा है। लेकिन जब मामले की जांच की गई तो पूरा भेद खुल गया। युवक के हाथ-पैर काटकर मर्डर को अंजाम दिया गया।

---विज्ञापन---

पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने पुलिस को बताया कि मृतक हर रोज उसकी पत्नी को तंग करता था। वह कई बार छेड़छाड़ कर चुका था। उसे कई बार समझाया गया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। जिसके बाद वे लोग तंग आ गए। उन लोगों ने उसे मौत के घाट उतारने की सोची। मर्डर विंढमगंज थाने के जोरुखाड गांव में हुआ है।

एक बार तो पुलिस को भी लगा-एक्सीडेंट है

बता दें कि पुलिस ने 13 सितंबर की रात को डेडबॉडी बरामद की थी। रेलवे ट्रैक से मिली बॉडी के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद शव की पहचान के लिए पुलिस ने जोरुखाड के प्रधान विमल यादव को बुलाया था। जिनके साथ कई और भी ग्रामीण थे। लेकिन पुलिस को मृतक के बारे में कुछ पता नहीं लग सका था। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के कई गांवों में फोटो के जरिए पहचान का प्रयास किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-अहमदाबाद में लगातार बढ़ रहे धोखाधड़ी के मामले, हर 2 दिन में 3 केस; 40 फीसदी जालसाजी ऑनलाइन

सोशल मीडिया पर भी फोटो डाली गई थी। जिसके बाद लोगों की ओर से यही कहा गया कि ये एक्सीडेंट है। युवक ट्रेन से कटकर मरा है। जिसके बाद युवक की पहचान कधवान थाना क्षेत्र के ऊंटरी के रहने वाले इरशाद आलम के तौर पर हुई। पुलिस ने उसके पिता मुर्तुजा हुसैन को बुलाया और पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद पता लगा कि युवक को पहले नशा दिया गया। बाद में मर्डर किया गया है।

---विज्ञापन---

पति को पता लग गया था, इसलिए बात करनी बंद कर दी

जिसके बाद पुलिस ने जांच की। कॉल डिटेल में पुलिस को साइमा नाम की महिला का नंबर हाथ लगा। जिसके बाद पता लगा कि वह जोरुखाड की रहने वाली है। पुलिस ने दबिश देकर उसको गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसके पति जाकिर अंसारी को भी अरेस्ट कर पूछताछ की तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। साइमा ने कबूल किया कि उसका इरशाद से अफेयर था। लेकिन उसके पति को पता लगा तो वह उससे बातचीत बंद कर चुकी थी।

लेकिन वह परेशान कर रहा था। बाद में नया नंबर लिया। जिसके बाद भी उसको कहीं न कहीं से नंबर पता लग जाता था। जिसके बाद केस भी दर्ज करवाया था। लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसको बहाने से बुलाया और नशा देकर बेहोश कर दिया। बाद में उसे मौत के घाट उतार घर से 500 मीटर दूर ट्रैक पर फेंक दिया।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 26, 2023 10:00 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola