अमेरिका ने हमला किया तो कौन देगा ईरान का साथ, जानिए मुस्लिम देशों से कैसे हैं रिश्ते?

Iran News: ईरान और अमेरिका में कभी भी युद्ध छिड़ सकता है. राष्ट्रपति ट्रंप कई बार ईरान को चेतावनी दे चुके हैं. सवाल ये है कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो मुस्लिम देशों का क्या रुख होगा?

Iran and America

Credit: Social Media

विज्ञापन

ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है. वहीं अमेरिका भी ईरान को खुली धमकियां दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिका किसी भी वक्त ईरान पर हमला कर सकता है. युद्ध की आशंका ने पूरे मिडिल ईस्ट की टेंशन बढ़ा दी है. अब सवाल ये है कि अगर अमेरिका अटैक करता है तो मुस्लिम देश ईरान का साथ देंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें: ‘इस बार गोली नहीं चूकेगी…’, ईरान के सरकारी चैनल से ट्रंप को धमकी; अब US कैसे देगा जवाब?

विज्ञापन

ईरान का साथ देगा कतर?

कतर और अमेरिका के सैन्य रिश्ते गहरे हैं. कतर का अल उदीद एयर बेस अमेरिका का सबसे बड़ा मिलिट्री अड्डा कहा जाता है, जहां 10 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक, आधुनिक फाइटर जेट और ड्रोन मौजूद हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक अगर अमेरिका और इजरायल ईरान पर अटैक करते हैं तो कतर इससे दूर रखने की कोशिश करेगा. वो अमेरिका के साथ अपने संबंध नहीं बिगाड़ना चाहेगा.

इराक और तुर्किए का रुख कैसा होगा?

इराक की अगर बात करें, तो वो खुलकर ईरान का साथ नहीं दे सकता. हालांकि इराक के अंदर कई पॉलिटिकल और धार्मिक समूहों के ईरान के साथ अच्छे रिश्ते हैं. लेकिन इराक पर अमेरिका कई बार हवाई अटैक कर चुका है, इसीलिए वो ईरान का साथ देकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेगा. वहीं तुर्किए हमेशा से अमेरिका और इजरायल के दखल की निंदा करता रहा है. अगर इजरायल अकेले हमला करता है तो वो ईरान के समर्थन में खड़ा हो सकता है. लेकिन जब बात अमेरिका की आती है तो वो खुद को इससे दूर रखने की कोशिश करेगा. दरअसल, तुर्किए नाटो का सदस्य है और अमेरिका के साथ उसके सैन्य रिश्ते काफी मजबूत हैं. इसीलिए वो ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ने पर न्यूट्रल रहेगा

विज्ञापन

पाकिस्तान क्या करने वाला है?

पाकिस्तान हमेशा से मुस्लिम देशों से एक रहने की अपील करता है. लेकिन इस वक्त वो पहले से ही बुरे दौर से गुजर रहा है. पाकिस्तान आर्थिक संकट और आंतरिक दबावों से संघर्ष कर रहा है. इसीलिए पाकिस्तान किसी भी युद्ध में भागीदार नहीं बनना चाहेगा. पाकिस्तान बस दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील कर सकता है.

दोनों के साथ UAE के अच्छे रिश्ते

संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE लंबे समय से ईरान के लिए एक बड़ा बिजनेस सेंटर रहा है. दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर का बिजनेस होता है. यही वजह है कि वो ईरान के खिलाफ खड़ा नहीं हो सकता . वहीं, अमेरिकी और यूएई के रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं. इसलिए वो खुलकर दोनों में से किसी के साथ नहीं आएगा. सऊदी अरब, ओमान, मिस्त्र जैसे देश भी युद्ध में किसी का खुला समर्थन करने से बच सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ