'इस बार गोली नहीं चूकेगी…', ईरान के सरकारी चैनल से ट्रंप को धमकी; अब US कैसे देगा जवाब?

Iran Protest: ईरान और अमेरिका में जारी खींचतान ने एक नया मोड़ लिया है. ईरान के एक सरकारी टीवी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली धमकी दी है. चैनल पर 2024 में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर हुए हमले की एक तस्वीर जारी करते हुए ये संदेश दिया कि इस बार ये गोली चूकेगी नहीं.

Donald Trump

Credit: Social Media

ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अमेरिका लगातार खामेनेई सरकार को चेतावनी दे रहा है. ईरान भी पलटवार करते हुए ये कह रहा है कि अगर अमेरिका ने ऐसा कुछ किया तो वो चुप भी नहीं बैठेगा. अब इस जुबानी जंग में एक तीखा मोड़ लिया है. ईरानी सरकारी टेलीविजन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ एक प्रत्यक्ष धमकी जैसा लगने वाला संदेश प्रसारित किया, जिसमें 2024 में एक चुनावी रैली में हुए हत्या के प्रयास की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘गोली निशाने से नहीं चूकेगी’

एएफपी और न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सरकारी टीवी ने जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर में आयोजित चुनावी रैली से ट्रंप की एक तस्वीर प्रसारित की, जहां उन्हें गोली छूकर निकल गई थी. साथ ही एक खतरनाक मैसेज भी दिया गया कि इस बार ये गोली अपने निशाने से नहीं चूकेगी. इस प्रसारण के जरिए तेहरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को अब तक की सबसे बड़ी धमकी दी है. जबकि ऐसी खबरें हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य हमले करने पर विचार कर रहे हैं. ईरानी अधिकारियों ने वाशिंगटन पर देश में आंतरिक अशांति फैलाने और बाहरी हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है.

ईरान के अधिकारियों ने क्या कहा?

ईरान के सरकारी टीवी पर जारी हुए इस संदेश को बड़े तौर पर बटलर रैली गोलीबारी की घटना के संदर्भ में देखा गया. जिसमें ट्रंप चुनाव से पहले भाषण के दौरान घायल हो गए थे. ईरानी टेलीविजन ने इस चेतावनी के साथ उस घटना की एक तस्वीर भी दिखाई. हालांकि, इस मामले पर अधिकारियों की ओर से कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया नहीं आई है. दरअसल, दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान में अपनी सेनाओं को फिर से तैनात करना शुरू कर दिया है. मिडिल ईस्ट में मौजूद उसके सबसे बड़े सैन्य अड्डे से सैनिकों की आवाजाही की खबरें भी सामने आई हैं. ये आशंका जताई जा रही है कि अगर हमला हुआ तो ईरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ