प्रदर्शन और ट्रंप की धमकियों के बीच एस जयशंकर को ईरान के विदेश मंत्री ने किया फोन, क्या भारत करेगा मध्यस्थता?

Iran Protest: ईरान में जारी बवाल के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान उन्होंने ईरान के मौजूदा हालातों पर चर्चा की.

Iran Foreign Minister Calls S jai shankar

Credit: Social Media

ईरान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. खामेनेई शासन के खिलाफ लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा. उधर, अमेरिका लगातार ईरान को ये धमकी दे रहा है कि अगर उसने प्रदर्शनकारियों पर हो रहा अत्याचार नहीं रोका, तो उसे अंजाम भुगतना होगा. ईरान को ये मान कर चल रहा है कि अमेरिका कभी भी उस पर हमला कर सकता है. इसी सबके बीच बुधवार देर शाम विदेश मंत्री एस जयशंकर को ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया. दोनों मंत्रियों ने ईरान के मौजूदा हालात पर पर चर्चा की.

विज्ञापन

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची ने उन्हें कॉल किया. दोनों के बीच ईरान और उसके आसपास की बदलती स्थिति पर बातचीत हुई. दरअसल, हाल ही में भारत ने अपने नागरिकों के लिए ईरान की यात्रा से जुड़ी एक और सलाह जारी की थी.
जिसमें कहा गया कि ईरान में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिक अगली सूचना तक इस्लामिक गणराज्य यात्रा करने से बचें.

विज्ञापन

भारत ने जारी की एडवाइजरी

इससे पहले 5 जनवरी को, भारत ने अपने नागरिकों को ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अगली सूचना तक गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी थी. विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा ने कहा कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और पहचानकर्ताओं को सही सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध प्रदर्शनों या रैलियों वाले क्षेत्रों से बचना चाहिए और समाचारों के साथ-साथ तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर भी बारीकी से नजर रखनी चाहिए. विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि ईरान में निवास वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्होंने पहले से ऐसा नहीं किया है तो वे भारतीय दूतावास में पंजीकरण करा लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ