Old Women forced to wait 25 hours in hospital corridor: अस्पताल की बदहाली का जीता जागता उदहारण देखने को मिला है। दरअसल, 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हार्ट अटैक आया, वह समीप के अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड के लिए अस्पताल के कॉरिडोर में इंतजार करने के लिए कहा गया। लेकिन ये इंतजार एक या दो घंटे नहीं करीब 25 घंटे तक चला। तंग आकर महिला खुद ही अपनी छुट्टी कराकर घर लौट आईं।
एक बेड पर कॉरिडोर में छोड़ दिया
ये पूरा मामला लंदन का है, हार्ट अटैक आने यहां के St Helier Hospital में Maria Bodea पहुंची थी। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार मारिया को प्राथमिक इलाज तो दिया गया लेकिन फिर उन्हें कमरे में शिफ्ट करने की बजाए डॉक्टरों ने अस्पताल कॉरिडोर में छोड़ दिया। हद तो तब हो गई जब 25 घंटे गुजरने पर भी उन्हें कमरा नहीं दिया गया।
ये भी पढ़ें: दुनिया में एक मुस्लिम देश बनाने का ऐलान, जहां महिलाओं को होगी पूरी आजादी, जानें कैसी होगी Country?
कॉरिडोर में रही डिस्टरबेंस
मारिया के अनुसार अस्पताल में उनकी कुछ जांच की गईं, फिर दो दिन बाद दोबारा जांच करने की बात कही गई। कॉरिडोर में उनके साथ 20 और मरीज थे। डॉक्टरों से पूछने पर बार-बार उन्हें ये बताया गया कि कमरा खाली नहीं है। कॉरिडोर में उन्हें ठंड लगने पर गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई। आरोप है कि रात भर वहां लाइट जलती रही। सफाई कर्मचारी या नर्स बार-बार आते-जाते रहे जिससे वह आराम तक नहीं कर सकीं।
तंग आकर खुद करवा ली छुट्टी
मारिया के अनुसार इलाज के लिए और दो दिन रुकने की उनकी हिम्मत नहीं हुई और वह खुद ही शपथपत्र देकर अस्पताल से छुट्टी करवाकर घर चलीं आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंदन के सभी सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वहीं, इस बारे में अस्पताल प्रशासन ने खेद जताया है। एक बयान जारी कर अस्पताल प्रशासन ने कहा कि वह अपने मरीजों को इस तरह का अनुभव नहीं देना चाहते हैं। उधर, लोगों का आरोप है कि प्रशासन अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान नहीं दे रहा है।
ये भी पढ़ें: हमास का वो खूंखार नेता, जिसके जिंदा होने के सबूत ढूंढ़ रहा इजरायल, 7 अक्टूबर के हमले का है मास्टरमाइंड
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 mins agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
4 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
10 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines