हमास का वो खूंखार नेता, जिसके जिंदा होने के सबूत ढूंढ़ रहा इजरायल, 7 अक्टूबर के हमले का है मास्टरमाइंड

Yahya Sinwar Alive or Dead: एक रिपोर्ट में याह्या सिनवार के जिंदा होने के दावे के बाद इजरायल ने मामले में जांच शुरू कर दी है। इजरायल यह पता लगा रहा है कि याह्या सिनवार जिंदा है या नहीं? बीते दिसंबर में उसके मारे जाने की अफवाहें उड़ी थीं।

याह्या सिनवार को 7 अक्टूबर के हमले का मास्टर माइंड माना जाता है। इस हमले में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

याह्या सिनवार को 7 अक्टूबर के हमले का मास्टर माइंड माना जाता है। इस हमले में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Yahya Sinwar Alive or Dead: इजरायल इस बात का पता लगाने में जुटाने है कि 7 अक्टूबर को हुए हमले का मास्टर माइंड याह्या सिनवार जिंदा है या मर गया? याह्या सिनवार को ही 7 अक्टूबर को हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना जाता है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि याह्या सिनवार जिंदा है। गाजा पट्टी के इजरायली इलाके में हुए 7 अक्टूबर को हुए हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें 695 इजरायली नागरिक थे। 71 विदेशी और 373 सैनिक थे।

इजरायल की इंटेलिजेंस एजेंसी शिन बेत और इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने कहा है कि याह्या की मौत की पुष्टि करने के लिए अभी कोई नया सबूत नहीं हैं। हालांकि इजरायल इस मामले पर लगातार नजर रखे हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में हुए हालिया हमले में सिनवार के मारे जाने या घायल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन ये पता नहीं चल पाया है कि वह कहां है? और जिंदा है या मारा गया।

इस बीच हमास ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित डील को खारिज कर दिया है। इजरायली बंधकों को छुड़ाने के लिए अमेरिका ने हमास को डील की पेशकश की थी। हालांकि सिनवार पिछले 11 महीने से इजरायल को चमका दे रहा है और साइलेंट रहने का उसका इतिहास रहा है। इसी के चलते कई बार उसकी मौत की अफवाहें उड़ती रही हैं।

बीते दिसंबर में दक्षिणी गाजा में इजरायल के हमले में सिनवार के मारे जाने की खबरें उड़ी थीं. कहा गया था कि या तो सिनवार घायल हो गया है या मारा गया है। लेकिन एक रिपोर्ट ने सिनवार के जिंदा होने की अटकलों को फिर से हवा दे दी है। बता दें कि लेबनान में पेजर्स ब्लास्ट के बाद मिडिल ईस्ट में इजरायल के साथ तनाव के बाद खुले युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई हैं। पेजर्स ब्लास्ट के बाद हिज्बुल्लाह के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए इजरायल ने मिसाइल से भी हमले किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ