Honey Bee Sting Caused Multi Organ Failure : मधुमक्खियों के बारे में हम सब जानते हैं कि यह बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी शहद बनाती है। लेकिन इसका शहद जितना मीठा होता है, इसका डंक उतना ही ज्यादा दर्द देता है। सोमालिया में इसके डंक का शिकार बना एक व्यक्ति बस बाल-बाल बच गया। 50 साल के इस शख्स को एक बड़ी मधुमक्खी ने डंक मारा था और इसके बाद उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
डॉक्टर्स का कहना है कि मधुमक्खी के डंक से स्ट्रोक और हार्ट अटैक भी आ सकता है। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल औसतन ब्रिटेन में 10 और अमेरिका में 60 लोगों की जान मधुमक्खी के डंक मारने से चली जाती है। लेकिन, अभी भी बड़ी संख्या में लोगों को इस खतरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। इसके डंक में मौजूद जहर जब शरीर में जाता है जिससे एलर्जिक रिएक्शन होता है। जो मिनटों में किसी की जान ले सकता है।
अस्पताल पहुंचा तो पता चलीं ये दिक्कतें
सोमालिया का यह शख्स मधुमक्खी का शिकार होने के 6 दिन बाद अस्पताल पहुंचा था। यहां उसने सांस लेने में दिक्कत और ठीक से पेशाब न कर पाने की समस्या बताई थी। डॉक्टरों को उसके शरीर पर कई लाल निशान मिले। उसकी नब्ज, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से बहुत ज्यादा था। जांच में उसकी किडनी और लिवर पर इंजरी की बात भी सामने आई। इसके अलावा ईसीजी में उसके दिल की धड़कन भी असामान्य मिली थी।
डॉक्टर्स ने उसे जरूरी दवाएं देने के साथ-साथ उसका पांच बार हीमोडायलिसिस भी करवाया। इस में शरीर से वेस्ट, साल्ट्स और फ्लूड्स को फिल्टर किया जाता है। सात दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, उससे समय-समय पर चेकअप कराने को कहा गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मधुमक्खी के डंक में इतना जहर हो सकता है जो शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें: नकली उपकरण बेचने पर फंसे 19 फर्मों के सीईओ
ये भी पढ़ें: आइसक्रीम वैन ने 29 बच्चे कुचले, 18 गंभीर घायल
ये भी पढ़ें: बस स्टॉप पर की हत्या और खा गया शव का चेहरा!
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
30 mins agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
36 mins agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
1 hr agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
3 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
5 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
5 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
7 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
8 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines