आइसक्रीम वैन ने 29 बच्चे कुचले, 18 गंभीर घायल; कल्चरल फेस्टिवल में इवेंट के दौरान भीषण हादसा

Ice Cream Seller Van Hits Childrens: कल्चरल फेस्टिवल में आई आइसक्रीम वैन ने बच्चों को कुचल दिया है। हादसे का वीडियो सामने आया है। वहीं घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Ice Cream Seller Van Hits Childrens

Ice Cream Seller Van Hits Childrens

Ice Cream Seller Truck Hits Childrens: फेस्टिवल चल रहा था, बच्चे और उनके परिजन म्यूजिकल इवेंट में मस्त थे, अचानक हादसा हुआ और चीख पुकार मच गई। फेस्टिवल में आइसक्रीम बेचने वाला अपनी वैन लेकर आया था, लेकिन उसकी वैन ने इवेंट में हिस्सा ले रहे बच्चों को कुचल दिया। वैन बच्चों की भीड़ के बीच से निकली और करीब 29 बच्चों को टक्कर मारते हुए निकल गई।

विज्ञापन

बच्चों को कुचलने के बाद वैन पहाड़ी से लुढ़क गई और एक दीवार से टकराकर रूक गई। दूसरी ओर, जिन बच्चों को वैन ने टक्कर मारी थी, वे घायल होकर गिर गए। आनन फानन में बच्चों को मौके पर फर्स्ट ऐड दिया गया। 18 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से तीन बच्चों की हालत नाजुक है और वे अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कैसे और कहां हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा पूर्व-सोवियत गणराज्य किर्गिस्तान में पहाड़ी इलाके में हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने हादसे की पुष्टि की है। वहीं देश के स्वास्थ्य मंत्री एलिमकादिर बेइशेनालिएव ने हादसे के वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस को हादसे की जांच करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

उनका निर्देश है कि पुलिस हादसा होने के कारणों की पता लगाए। अगर हादसे के लिए ड्राइवर जिम्मेदार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच की तो ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी वैन का हैंडब्रेक लगाना भूल गया था। आइसक्रीम बेचते समय झटका लगने से वह लुढ़क गई और बच्चों को कुचलते हुए निकल गई। जानबूझ हादसा नहीं किया गया है।

विज्ञापन

बच्चे बेहोश होकर गिर गए थे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही वैन लुढ़की वह और सुरक्षा कर्मी वैन के पीछे दौड़े, लेकिन उसे रोक नहीं पाए। वैन 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से भीड़ में घुस चुकी थी। हादसे में घायल बच्चों की उम्र 9 से 16 साल के बीच है। फेस्टिवल में तैनात एंबुलेंस में बच्चों को फर्स्ट ऐड दिया गया। वहीं कुछ बच्चों को घायल और बेहोशी की हालत में घास पर पड़े देखा गया।

बता दें कि किर्गिस्तान में ही मार्च महीने में भी एक हादसा हुआ था। 2 विशाल हाथियों ने एक उत्सव में उत्पात मचाते हुए लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागने पर मजबूर कर दिया था। उस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर दोनों हाथियों को कंट्रोल करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ