Hindu Girl Abducted: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर में एक हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया है। लड़की के माता-पिता के अनुसार, उनकी बेटी का अपहरण हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से उस समय किया गया था, जब वह घर लौट रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस में शिकायत कर दी गई है लेकिन लड़की अभी तक नहीं मिली है।
अभी पढ़ें – Pakistan: इस्लामाबाद के The Centaurus Mall में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ऐसे भागे लोग
बता दें कि पिछले 15 दिनों में इस तरह की ये चौथी घटना है। इससे पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की दो लड़कियों और एक महिला का अपहरण करने के बाद जबरन उन्हें इस्लाम कबूल कराया गया था। 24 सितंबर को नसरपुर इलाके से मीना मेघवार नाम की 14 साल की लड़की का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद मीरपुरखास कस्बे में घर लौटते समय एक अन्य लड़की का अपहरण कर लिया गया था।
मीरपुरखास कस्बे के ही रवि कुर्मी नाम के एक हिंदू व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी राखी का अपहरण कर लिया गया था और बाद में वह एक मुस्लिम के साथ दिखी। जानकारी मिली कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर दिया गया है।हालांकि, स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि राखी ने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया है और अहमद से निकाह की है।
जून में भी हिंदू लड़की का किया गया था अपहरण
इस साल जून में एक हिंदू लड़की करीना कुमारी ने अदालत के सामने गवाही दी कि उसका अपहरण कर लिया गया था और उसे जबरन इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद उसकी शादी एक मुस्लिम युवक से कर दी गई थी।
इससे पहले 21 मार्च को पूजा कुमारी नाम की एक हिंदू लड़की की सुक्कुर में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया था कि पूजा कुमारी ने एक पाकिस्तानी युवक की शादी का प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
खारिज किया गया था जबरन धर्मांतरण के खिलाफ विधेयक
अक्टूबर 2021 में पाकिस्तान में एक संसदीय समिति ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक विधेयक को खारिज कर दिया था, जिसमें तत्कालीन धार्मिक मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी ने कहा था कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के लिए पर्यावरण अनुकूल नहीं है।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने यहां तक दावा किया था कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून देश में शांति भंग कर सकता है और अल्पसंख्यकों को और अधिक कमजोर बना सकता है।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अबैदुल्ला बेग को आतंकियों ने किया था अगवा, 24 घंटे बाद किया रिहा
सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की फैक्टबुक के अनुसार, 2020 के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में हिंदू, ईसाई और अन्य अल्पसंख्यक की आबादी का सिर्फ 3.5 प्रतिशत है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
2 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
2 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
10 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
14 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
18 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines