नई दिल्ली: इस्लामाबाद में सेंटॉरस मॉल की तीसरी मंजिल पर रविवार को भीषण आग लग गई। इमारत के ऊपरी हिस्से में स्थित आवासीय अपार्टमेंट सहित अन्य मंजिलों में चंद मिनटों में आग फैल गई। बताया जा रहा है कि कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें देखीं गईं।

फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आग की लपटों पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां भी घटना स्थल पर पहुंच गईं हैं।

पाकिस्तान मीडिया ने यह भी बताया कि बचाव टीमों के आने में देरी से आग की तीव्रता में वृद्धि हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सबसे पहले आग मोनल रेस्तरां में लगी। इसके बाद धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप ले लिया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग लगने की सूचना के बाद मॉल में मची भगदड़

मॉल में आग लगने के दौरान काफी संख्या में लोग अंदर मौजूद थे। जैसे ही लोगों को मॉल में आग लगने की खबर मिली, लोगों के बीच भगदड़ मच गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी लोगों को मॉल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ