पाकिस्तान के सिंध में घर लौट रही हिंदू लड़की का अपहरण, 15 दिन में चौथी घटना

Hindu girl abducted

Hindu Girl Abducted: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर में एक हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया है। लड़की के माता-पिता के अनुसार, उनकी बेटी का अपहरण हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से उस समय किया गया था, जब वह घर लौट रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस में शिकायत कर दी गई है लेकिन लड़की अभी तक नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले 15 दिनों में इस तरह की ये चौथी घटना है। इससे पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की दो लड़कियों और एक महिला का अपहरण करने के बाद जबरन उन्हें इस्लाम कबूल कराया गया था। 24 सितंबर को नसरपुर इलाके से मीना मेघवार नाम की 14 साल की लड़की का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद मीरपुरखास कस्बे में घर लौटते समय एक अन्य लड़की का अपहरण कर लिया गया था।

मीरपुरखास कस्बे के ही रवि कुर्मी नाम के एक हिंदू व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी राखी का अपहरण कर लिया गया था और बाद में वह एक मुस्लिम के साथ दिखी। जानकारी मिली कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर दिया गया है।हालांकि, स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि राखी ने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया है और अहमद से निकाह की है।

विज्ञापन

जून में भी हिंदू लड़की का किया गया था अपहरण

इस साल जून में एक हिंदू लड़की करीना कुमारी ने अदालत के सामने गवाही दी कि उसका अपहरण कर लिया गया था और उसे जबरन इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद उसकी शादी एक मुस्लिम युवक से कर दी गई थी।

इससे पहले 21 मार्च को पूजा कुमारी नाम की एक हिंदू लड़की की सुक्कुर में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया था कि पूजा कुमारी ने एक पाकिस्तानी युवक की शादी का प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

विज्ञापन

खारिज किया गया था जबरन धर्मांतरण के खिलाफ विधेयक

अक्टूबर 2021 में पाकिस्तान में एक संसदीय समिति ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक विधेयक को खारिज कर दिया था, जिसमें तत्कालीन धार्मिक मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी ने कहा था कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के लिए पर्यावरण अनुकूल नहीं है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने यहां तक ​​दावा किया था कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून देश में शांति भंग कर सकता है और अल्पसंख्यकों को और अधिक कमजोर बना सकता है।

विज्ञापन

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की फैक्टबुक के अनुसार, 2020 के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में हिंदू, ईसाई और अन्य अल्पसंख्यक की आबादी का सिर्फ 3.5 प्रतिशत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ