रूस के जंगलों में गिरा हेलीकॉप्टर, पायलट और 3 डॉक्टरों समेत 4 की मौत

Helicopter crash kills pilot & three medics: पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर का मलबा बहुत ज्यादा जल चुका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

Helicopter crash, Helicopter crash kills pilot three medics, air ambulance, Russian, forest

घटनास्थल की तस्वीर

विज्ञापन

Helicopter crash kills pilot & three medics: तकनीकी खराबी आने के बाद जंगल में एक हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में पायलट और हेलीकॉप्टर में सवार तीन डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जांच एजेंसियों को जंगल से हेलीकॉप्टर का जला हुआ मलबा बरामद हुआ है।

जांच एजेंसियों के अनुसार मलबा इतना अधिक जल चुका है कि लाशों की पहचान करने में भी परेशानी आ रही है। तीन शव तो हेलीकॉप्टर के पास पड़े मिले और एक अन्य घटनास्थल से काफी दूर मिला है। दरअसल, ये पूरा मामला रूस के जंगलों का है।

Advertisment

हादसे से पहले पायलट ने क्या कहा?

रूस का एमआई-2 एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर मॉस्को से लगभग 400 मील दूर एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसा क्यों हुआ फिलहाल जांच एजेंसियों ने ये खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे से पहले पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच क्या बात हुई ये पता लगाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें वायरल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में तकनीकी कारणों के चलते हादसा होने की बात पता चली है। एयर एंबुलेंस कहां जा रही थी इस बारे में किसी को नहीं बताया गया है। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि बचावकर्मियों को दुर्घटना स्थल पर शुरू में केवल तीन शव मिले थे, लेकिन बाद में चौथे शव का भी पता लगा लिया गया।

विज्ञापन

एमआई-2 एक छोटा हेलीकॉप्टर है 

गवर्नर अलेक्जेंडर सोकोलोव ने टेलीग्राम पर बताया कि विमान में कोई मरीज नहीं था। घटनास्थल से प्राप्त दुखद तस्वीरों से घातक दुर्घटना के बाद की स्थिति का पता चला है। अधिकारियों ने अभी तक इस घातक दुर्घटना के पीछे का कारण नहीं बताया है। बता दें एमआई-2 एक छोटा, सोवियत डिजाइन वाला हेलीकॉप्टर है जिसका उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ