सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स इस YouTuber Couple की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस को मिले चौंकाने वाले सबूत

YouTuber Couple Found Dead At Home: पुलिस के अनुसार दोनों के मरने के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। फिलहाल दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

suicide

YouTuber Couple Found Dead At Home: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स YouTuber Couple की मौत हो गई है। उनके शव संदिग्घ हालत में उनके कमरे में पड़े मिले हैं। आसपास के लोगों ने बदबू आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। मरने वालों की पहचान Selvaraj (45) और उसकी पत्नी Priya के रूप में हुई है।

विज्ञापन

ये घटना केरल की है, दोनों YouTube पर वीडियो बनाकर डालते थे और ‘Sellu Family’ नाम से उनका यूट्यूब चैनल है। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि बीते शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट की है। जिससे अनुमान है कि उनकी दो दिन पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार दोनों के मरने के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। फिलहाल दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों ने सुसाइड की है या नहीं ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की 1400 वीडियो

फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरमाद नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दोनों के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी फेमस थे, उनके 18000 से अधिक सब्सक्राइब हैं और दोनों ने अभी तक 1400 से अधिक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ