हीटवेव का कहर! 24 घंटे में चली गई 21 लोगों की जान; लगातार 6 साल से पड़ रहा सूखा

Heatwave : भारत में इस समय तो खैर बारिश हो रही है जिससे लोगों को लू से राहत मिली हुई है। लेकिन हर जगह हाल ऐसा नहीं है। एक देश ऐसा है जहां तेज लू के साथ भीषण सूखा भी चल रहा है। यहां 24 घंटों में कम से कम 21 लोगों की मौत हीटवेव की चपेट में आने से होने की खबर है।

Mumbai Temperature Increasing This Winter

Representative Image (Pixabay)

उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को इस समय भीषण लू और सूखे का सामना कर रहा है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सेंट्रल सिटी बेनी मेल्लाल में 24 घंटे की अवधि में कम से कम 21 लोगों की मौत लू लगने से हो गई। यहां के मौसम विभाग ने कहा कि बढ़ता तापमान उत्तरी अफ्रीकी देशों को बुरी तरह से परेशान कर रहा है। कुछ स्थानों पर तो पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन

लगातार छठे साल ऐसे हालात

बेनी मेल्लाई के हेल्थ डायरेक्टर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 21 लोगों जो मौत हुई है उनमें से अधिकांश लोग क्रॉनिक बीमारियों का सामना कर रहे थे और बुजुर्ग थे। बढ़ते तापमान ने उनके स्वास्थ्य पर गलत असर डाला जिसके चलते उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि यह लगातार छठा ऐसा साल है जब मोरक्को को भीषण सूखे और रिकॉर्ड हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

किसानों के लिए संकट गंभीर!

साल 1940 के बाद से इस साल जनवरी का महीना सबसे गर्म रहा था। लगातार बढ़ता तापमान और लंबी अवधि के सूखे ने एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए यहां गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। मोरक्को के जल मंत्री निजार बराका ने बीते जून में कहा था कि यहां वॉटर इवेपोरेशन का लेवल प्रति दिन 15 लाख क्यूबिक मीटर हो चुका है। मोरक्को में सबसे ज्यादा टेंपरेचर पिछले साल अगस्त में दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

क्यों पड़ रहा है लगातार सूखा?

वैज्ञानिकों ने इसके पीछे का कारण क्लाइमेट चेंज को बताया है। उनका कहना है कि अगर इससे निपटने के पुख्ता इंतजाम अभी नहीं किए गए तो आने वाले समय में मोरक्को में स्थिति और गंभीर होगी। साथ ही साथ दुनिया के अन्य इलाकों में भी लोगों को इसी तरह के संकटों का सामना करना पड़ेगा। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है, जिन्हें बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ