'उसे जेल में होना चाहिए… भारत-UK के रिश्तों पड़ा बुरा असर', नीरव मोदी पर भड़कीं पूर्व ब्रिटिश मंत्री

UK की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले को लेकर ब्रिटेन सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इतनी लंबी देरी से भारत के साथ भरोसा कम हुआ है और दोनों देशों के बीच सहयोग मुश्किल हो गया है.

Nirav Modi.jpg

भारत के भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को हिंदुस्तान वापस लाने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है. नीरव मोदी को प्रत्यर्पण मामले में ब्रिटिश की कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब उसके ब्रिटेन में रहने के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं. इस बीच UK की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले को लेकर ब्रिटेन सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इतनी लंबी देरी से भारत के साथ भरोसा कम हुआ है और दोनों देशों के बीच सहयोग मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

प्रीति पटेल ने नीरव मोदी को लेकर साधा निशाना


आपको बता दें कि वो प्रीति पटेल ही थीं, जिन्होंने अप्रैल 2021 में भगोड़े हीरा कारोबारी के प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर किए थे. उन्हीं दिनों UK की अदालतों में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले को लेकर शुरुआती सुनवाई चल रही थी. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से बहुत हैरानी और दुख है कि मोदी अभी भी UK में ही है. प्रीति ने आगे कहा कि अप्रैल 2021 में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, तब ब्रिटेन की अदालतें यह मान चुकी थीं कि उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं. इसके बावजूद वर्षों बाद भी उसका भारत न पहुंच पाना बेहद निराशाजनक है.

विज्ञापन

ब्रिटेन और भारत के रिश्तों पर बुरा असर


उन्होंने कहा कि अगर ब्रिटेन की व्यवस्था सही तरीके से काम करती तो नीरव मोदी आज भारत की जेल में अपनी सजा काट रहा होता, क्योंकि प्रत्यर्पण संधियों का उद्देश्य भी यही है कि आरोपी कानून का सामना उस देश में करे जहां उस पर अपराध के आरोप हैं. पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले ने भारत के भीतर ब्रिटेन की विश्वसनीयता को भी प्रभावित किया. उनके मुताबिक भारतीय पक्ष इस बात से बेहद नाराज था कि प्रत्यर्पण के बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ