Hamas Says 7 October Attack Was Necessary Step : इजराइल के साथ युद्ध में फंसे हमास ने रविवार को पहली बार इसे लेकर एक सार्वजनिक रिपोर्ट जारी की है। इनमें हमास ने कहा है कि 7 अक्टूबर को इजराइल पर किया गया हमला ‘जरूरी’ कदम था।
16 पन्नों की इस रिपोर्ट में हमास ने अपने उन हमलों को सही ठहराने की कोशिश की है जो उसने गाजा सीमा के जरिए इजराइल में आकर किए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार इन हमलों में लगभग 1140 लोगों की मौत हो गई थी। जान गंवाने वालों में अधिकतर सामान्य नागरिक थे।
https://twitter.com/KazakhstanFree/status/1749090262742155676
हालांकि, अंग्रेजी और अरबी भाषा में जारी हुई इस रिपोर्ट में हमास ने यह भी कहा है कि इस हमले में कुछ गलतियां हुईं। हमास के अनुसार ये गलतियां इजराइली सुरक्षा और सैन्य व्यवस्था के ढह जाने और गाजा के सीमावर्ती इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बनने से हुईं।
इजराइल की साजिशों का जवाब दिया
हमास का कहना है कि ये हमले जरूरी थे। फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइली साजिशों के जवाब में यह एक सामान्य प्रतिक्रिया थी। बता दें कि इस हमले के दौरान हमास ने करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इनमें से 27 लोगों की हत्या कर दिए जाने की आशंका है।
गाजा में आक्रामकता बंद करे इजराइल
वहीं, हमास के नियंत्रण वाले स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजराइल की ओर से की जा रही लगातार बमबारी ने गाजा में अब तक कम से कम 25,105 लोगों की जान ले ली है। साथ ही हमास ने इजराइल से गाजा में उसके आक्रामक रुख पर तुरंत रोक लगाने के लिए भी कहा है।
अपना फैसला ले सकते हैं फिलिस्तीनी
हमास ने कहा कि हम इस बात पर जोर देते हैं कि फिलिस्तीनी लोगों के पास अपना भविष्य को लेकर फैसला लेने की और अपने अंदरूनी मामले सुलझाने की क्षमता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की कोई भी पार्टी के पास उनके आधार पर फैसला लेने का अधिकार नहीं है।
ये भी पढ़ें: असम में कांग्रेस नेता जयराम रमेश की कार पर हमला
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की एंट्री पर असम के तीर्थस्थल की ‘रोक’
ये भी पढ़ें: जहां से शुरू हुआ था रामसेतु, वहां पहुंचे पीएम मोदी
ये भी पढ़ें: बजट से पहले क्यों बांटा जाता है हलवा? वजह व महत्व
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
5 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
12 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
13 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
15 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines