Israel Hamas Conflict : इजराइल और हमास के बीच जंग लंबे समय से चल रही है। रूस-यूक्रेन के बीच जंग की तरह ही इस विवाद का भी जल्द समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। इस लड़ाई को लेकर कितनी ही दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं। लेकिन, ताजा मामला सच में रोंगटे खड़े कर देने वाला है। दरअसल, शनिवार की दोपहर राफा में एक सुरंग के अंदर 6 शव मिले थे। इन लोगों को हमास के आतंकियों ने बंधक बना रखा था। अब इन शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें यह सामने आया है कि इन लोगों की हत्या कितने निर्मम तरीके से की गई थी। आइए जानते हैं पूरा मामला।
इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सभी 6 लोगों की हत्या पोस्टमार्टम किए जाने से 48 से 72 घंटे पहले की गई ती। इसका मतलब है कि ये लोग गुरुवार और शुक्रवार की सुबह मारे गए थे। टाइम्स ऑफ इजराइल की एक रिपोर्ट के अनुसार अबू कबीर फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के अनुसार सभी लोगों को बेहद नजदीक से कई बार गोलियां मारी गई थीं। इसी इंस्टीट्यूट में शवों की ऑटोप्सी की गई थी। बता दें कि इन शवों को इजराइली सैनिकों ने बरामद किया था। रिपोर्ट के अनुसार मारे गए लोगों की पहचान हर्श गोल्डबर्गृपॉलिन, ईडन येरुशालमी, ओरी डैनिनो, एलेक्स लोबानोव, कारमेल गैट और अलमोग सारुसी के रूप में हुई है।
हमास ने क्यों कर दी बंधकों की हत्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि हमास ने इन बंधकों की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह डरे हुए थे कि अगर इनमें से कोई भागने में सफल हो गया तो कई बाकी बंधकों की लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारियां लीक कर सकता था। उल्लेखनीय है कि इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) की स्पेशल फोर्स ने 52 साल के फरहान अल-कादी को हमास की कैद से आजाद कराया था। ताजा हत्याओं को लेकर आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिर डेनियल हगारी ने कहा कि हमास ने बेहद निर्मम तरीके से इनकी हत्या की। उन्हें 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने बंधक बनाया था।
ये भी पढ़ें: PM नेतन्याहू ने खाई ये कसम; अब कहां भागेगा हमास?
लड़ाई के दौरान सुरंग में मिले थे 6 शव
डेनियल ने कहा कि उनके शव राफा में लड़ाई के दौरान एक सुरंग में मिले थे। यह जगह उस जगह से कुछ किलोमीटर दूर है जहां से कुछ दिन पहले फरहान अल-कादी को छुड़ाया गया था। आईडीएफ को इस बात का आइडिया था कि इन छह बंधकों को हमास ने कहां रखा था लेकिन उसके पास एग्जैक्ट लोकेशन नहीं थी। शव बरामद होने के बाद उन्हें तुरंत गाजा लाया गया था और उनकी पहचान का काम व पोस्टमार्टम किया गया। मामला सामने आने के बाद इजराइल में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इजराइली नागरिक अपनी सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि बाकी बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ डील फाइनल की जाए।
ये भी पढ़ें: हमास ने बनाया बंधक, महिला ने बेड़ियों में बिताए 55 दिन
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
8 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
10 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines