हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हमास का एयरफोर्स चीफ मारा गया! युद्ध के आठवें दिन इजरायली सेना ने किया दावा

Hamas Air Force Chief Hamas Air Force Chief killed: इजराइल और हमास में चल रही भीषण युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इजराइली सेना का दावा है कि हवाई हमले में हमास का एयरफोर्स चीफ मुराद अबू मुराद मारा गया है।

विज्ञापन

Hamas Air Force Chief killed Israeli Army Claims: इजराइल और हमास में चल रही भीषण युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इजराइली सेना का दावा है कि हवाई हमले में हमास का एयरफोर्स चीफ मुराद अबू मुराद मारा गया है। इजराइल रक्षा बलों की ओर से कहा गया है कि उन्होंने गाजा पट्टी में रात भर किए हवाई हमलों में हमास के आतंकवादी समूह के एक वरिष्ठ सदस्य को मार गिराया है।

इजराइल ने रातभर गाजा पट्टी पर किया हवाई हमला

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार इजराइली रक्षा बलों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने गाजा पट्टी में रात भर हवाई हमले किए हैं। उनका दावा है कि इजराइल रक्षा बलों की ओर से किए गए हवाई हमले में हमास के हवाई बेड़े के प्रमुख मुराद अबू मुराद की मौत हो गई। हमले में एक मुख्यालय को निशाना बनाया गया था, जहां से आतंकवादी समूह अपनी हवाई गतिविधि को कंट्रोल करता था।

यह भी पढ़ेंः BBC का दावा- इजरायली पुलिस ने हमारे पत्रकारों पर हमला किया, घंटों तक बंदूक की नोंक पर रखा

विज्ञापन

आतंकियों के ठिकानों को बनाया निशाना

रिपोर्ट में कहा गया है कि अबू मुराद ने पिछले वीकेंड नरसंहार के दौरान आतंकवादियों को निर्देशित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसमें हैंग ग्लाइडर पर हवा से इजराइल में घुसने वाले हमलावर भी शामिल थे। आईडीएफ ने कहा है कि उन्होंने रातभर अलग-अलग हमलों में हमास के कमांडो बलों से संबंधित दर्जनों स्थानों को निशाना बनाया। उनका दावा है कि इन्हीं संगठनों ने 7 अक्टूबर को इजराइल में घुसपैठ का नेतृत्व किया था।

इजराइल में घुसे 15 सौ हमास आतंकी ढेर

बताया गया है कि हमास ने शनिवार को इजराइल पर हमलों की झड़ी लगा दी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए है। दावा किया गया है कि दशकों बाद इतना बड़ा संघर्ष देखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलों में इजराइल में 1,300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि इजराइल की ओर से किए गए जवाबी हवाई हमलों में गाजा में 1,530 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इजराइल ने दावा किया है कि उन्होंने देश में घुसने वाले करीब 1,500 हमास आतंकियों को ढेर कर दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः PM के कहने पर हमास से बदला लेने के लिए गाजा में घुसी इजरायली सेना, पार करनी होंगी 5 चुनौतियां

दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola