Haj 2025: सऊदी अरब ने हज यात्रा 2025 को लेकर नियमों में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। अब हज यात्री अपने साथ बच्चों को नहीं ले जा सकेंगे। बच्चों को साथ लाने पर सऊदी अरब ने बैन लगा दिया है। इसके अलावा सऊदी अरब सरकार ने कई नियमों को बदल दिया है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने हज यात्रा को लेकर नए नियमों का ऐलान किया है। सऊदी अरब ने कहा है कि वार्षिक यात्रा के दौरान अधिक भीड़ और बच्चों की सुरक्षा को लेकर फैसला लिया गया है। पहली बार यात्रा करने वाले लोगों के लिए कुछ प्राथमिकताएं दी गई हैं।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ से लौट रही यात्रियों से भरी बस के साथ हादसा, इटावा में ट्रक से भिड़ी, 2 की मौत
सऊदी सरकार के अनुसार पवित्र स्थल पर भीड़ को कम करने और यात्रियों को मैनेज करने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के तहत यात्रियों को स्वास्थ्य से संबंधित सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पवित्र स्थलों के भीतर तीर्थयात्रियों की आवाजाही को मैनेज करने के लिए इस बार स्मार्ट सिस्टम लागू किया जाएगा। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए शिविर और रास्तों को अपग्रेड किया जाएगा।
2023 में भी नियमों में हुआ था बदलाव
हज यात्रा को इस्लाम में पवित्र माना गया है। हज यात्रा करने वाले लोगों को हाजी कहा जाता है। सऊदी अरब के मक्का शहर को मुस्लिम पवित्र मानते हैं। हर साल हज यात्रा का आयोजन किया जाता है। आर्थिक तौर पर संपन्न मुस्लिमों के लिए हज यात्रा करना जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि हर मुस्लिम को अपने जीवनकाल में यह यात्रा एक बार जरूर करनी चाहिए। मक्का में काबा को ‘अल्लाह का घर’ कहा जाता है। सऊदी अरब सरकार ने 2023 में भी 12 साल से कम उम्र के बच्चों की हज यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था। इससे पहले उम्र को लेकर बंदिश नहीं होती थी। अपने अम्मी-अब्बू के साथ बच्चे भी काबा का दीदार कर सकते थे।
यह भी पढ़ें:‘फिल्में टैक्स फ्री हो सकती, टोल क्यों नहीं…’, महाकुंभ में 300KM लंबे जाम पर अखिलेश का तंज
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
4 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
7 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
8 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
12 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
16 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
18 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
18 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
18 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines