ब्राजील के स्कूल में शूटआउट, 2 छात्रों की मौत, सामने आई ये वजह

Firing In Brazil School: ब्राजील के स्कूल में दिन दहाड़े हुई फायरिंग. बाइक सवारों ने परिसर के बाहर से बरसाई गोलियां. इसमें 2 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. 3 के घायल होने की खबर सामने आई है. ड्रग्स से जुड़े मामले की आशंका.

source-brazil news

Firing In Brazil School: ब्राजील के एक स्कूल में दिन दहाड़े बाइक सवारों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस घटना में कुल 5 लोगों पर गोलियां चली जिसमें से 2 स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, अन्य 3 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है. शुरुआती जांचों में पता लगा है कि ये हमला ड्रग्स से जुड़ा हो सकता है.

विज्ञापन

पार्किंग एरिया में चलाई थी गोलियां

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ब्राजील के उत्तर पूर्वी राज्य सेअरा (Ceará) के सोब्राल शहर में हुई थी. गुरुवार को स्कूल के पार्किंग एरिया में अचानक गोलियां चलने लगी. बाइक सवार लोग स्कूल के बाहर से फायरिंग कर रहे थे. करीब 3-4 मिनट फायरिंग करने के तुरंत बाद बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गए थे.

विज्ञापन

2 छात्रों की मौत

ताबड़तोड़ फायरिंग में स्कूल के 2 किशोरों की मौत हो गई. इनमें से एक की आयु 16 साल बताई जा रही है. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में तुरंत भर्ती करवा दिया गया था. वहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

ड्रग्स से जुड़ा मामला

पुलिस जांच में उन्हें घटनास्थल से इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और पैकिंग की सामग्रियां मिली है. जो आमतौर पर ड्रग डीलर्स के पास पाई जाती है. इसलिए, आशंका जताई जा रही है कि फायरिंग की वजह ड्रग्स हो सकती है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सबूत नहीं मिले हैं. इस घटना के बाद स्कूल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है.

राज्यपाल ने जताया शोक

सेअरा शहर के राज्यपाल एलमैनो डे फ्रीटास ने स्कूल में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा की हम अपने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर किसी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे. पीड़ित परिवारों के साथ उन्होंने संवेदनाएं जाहिर कर कहा कि उन्हें न्याय मिलेगा. राज्यपाल ने जांच एजेंसियों से मामले को गंभीरता से लेने और सख्ती से जांच करने के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ