राष्ट्र के नाम पहले संबोधन में नेपाल की PM का बड़ा ऐलान, चुनाव के लिए वोटर्स की घटाई उम्र

Nepal interim PM Sushila Karki addresses the nation: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पहले राष्ट्र के नाम संबोधन में 5 मार्च को होने वाले जनरल चुनाव के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने युवा वोटर्स के लिए वोटिंग की उम्र 18 से कम कर 16 वर्ष करने की घोषणा की और कहा कि नेपाल के बाहर के देशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों को भी वोटिंग का अधिकार दिलाया जाएगा।

Sushila Karki | Nepal PM | Cabinet Expansion

विज्ञापन

Nepal interim PM Sushila Karki addresses the nation: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने 5 मार्च को होने वाले जनरल मतदान के लिए वोटर्स की उम्र 18 साल से घटाकर 16 साल करने का ऐलान किया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने यह घोषणा करते हुए कहा कि ऐसा कदम नेपाल में जेन जी प्रोटेस्ट के बाद ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग वोटिंग में भाग ले सकें। साथ ही, राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी ऐसा कदम उठाना जरूरी है। सुशीला कार्की ने कहा कि मैं सभी नेपाली बहनों और भाइयों से आगामी प्रतिनिधि सभा के चुनावों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और ऐसे योग्य जनप्रतिनिधियों का चयन करने का आह्वान करती हूं।

कानून में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

पीएम सुशीला कार्की ने मौजूदा चुनाव कानून में अध्यादेश के माध्यम से संशोधन करते हुए विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा. इसके लिए कानून में संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इससे विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिक भी अब अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. Gen-Z आंदोलन के दौरान नेताओं के घर में मिली धनराशि की जांच के लिए डिपार्टमेंट ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग इंवेस्टिगेशन को आदेश दिए गए हैं.

विज्ञापन

वोटर्स सूची में नाम जुड़वाने की समयसीमा बढ़ी

Gen-Z ग्रुप की डिमांड पर वोटर्स सूची में नाम जुड़वाने की समयसीमा को एक महीने के लिए बढ़ाया गया है. पीएम सुशीला कार्की ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के मकसद से वोटर्स की उम्र भी 18 साल से घटाकर 16 साल किया गया है. प्रधानमंत्री के संबोधन के तुरंत बाद नेपाल के निर्वाचन आयोग ने वोटिंग की उम्र 16 वर्ष निर्धारित करने का नोटिफिकेशन जारी किया. चुनाव आयोग ने कहा कि अब 16 साल के युवा भी अपने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता पंजीकरण करा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ