पाकिस्तान के बच्चों को पढ़ाया जाएगा झूठ, किताबों में जोड़ा गया ऑपरेशन सिंदूर

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनातनी देखी जा रही है. झूठ के दम पर पलने वाला पाकिस्तान अब अपने बच्चों को भी वही सिखा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान ने फिर से अपने पुराने पैंतरे अपनाने शुरू कर दिए हैं. बता दें कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत-पाक के बीच हुए तनाव को अपनी स्कूली किताबों में शामिल किया है.

pakistan news

विज्ञापन

इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने इस संघर्ष को अपनी जीत के रूप में किताबों में पेश किया है. उसने खुद के नुकसान को कम करके बताया है और भारत पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया है. इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत होने की सच्चाई को भी छिपाया गया है.

विज्ञापन

किताबों में पाकिस्तान परोस रहा झूठ

किताब में दावा किया गया है कि पाकिस्तान की सेना ने केवल भारतीय सैन्य ठिकानों पर ही जवाबी कार्रवाई की. जबकि रिपोर्ट और ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस के अनुसार, पाकिस्‍तान ने अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर और दो दर्जन से ज्‍यादा स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनमें से कई सिविलियन इलाके थे.

इसके जवाब में भारत ने टार्गेटेड ऑपरेशन चलाए, जिसमें लाहौर में पाकिस्तान की HQ-9 एयर डिफेंस प्रणाली को नष्ट किया गया और सियालकोट, इस्लामाबाद में सैन्‍य ठिकानों पर हमले किए गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ