खूबसूरत लड़कियों पर ये किसकी नजर? पार्ट टाइम जॉब के बदले दिए जा रहे लाखों रुपये, जानें क्या है पूरा मामला?

Good looking young people under radar: सरकार ने किसी भी देश का नाम न लेते हुए अपने यहां युवाओं को सचेत किया है कि विदेशी खूफिया एजेंसियां उन्हें पार्ट टाइम जॉब के नाम पर पहले बड़ी रकम देने का झांसा देंगी।

Good looking young people under radar, Good looking young people under radar China, China warned Xi Jinping
विज्ञापन

Good looking young people under radar: जवान खूबसूरत लड़के-लड़कियों पर कुछ खुफिया एजेंसियों की नजर है। ये एजेंसियां इन्हें साइंटिफिक रिचर्स और स्कॉलरशिप के नाम पर उन्हीं के देश के खिलाफ यूज कर रही हैं। हाल ही में सरकार ने खासकर कॉलेज के छात्रों को इस बारे में अलर्ट किया है। दरअसल, ये पूरा मामला चीन का है। यहां के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में देश के युवा लड़के-लड़कियों को चेताया है कि कुछ अन्य देशो की खूफिया एजेंसी उनके देश की जानकारी जुटाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

चीनी मीडिया के अनुसार सरकार ने किसी भी देश का नाम न लेते हुए अपने यहां युवाओं को सचेत किया है कि ये विदेशी खूफिया एजेंसियां उन्हें पार्ट टाइम जॉब के नाम पर पहले बड़ी रकम देने का झांसा देंगी। ट्रेनिंग के नाम पर उन्हें ऑन लाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। लेकिन यहीं से उनका डेटा समेत वह चीन के बारे में खुफिया जानकारी जुटाना शुरू कर देंगी।

विज्ञापन

विदेशी एजेंट दे रहे लालच

बता दें हाल ही में चीन की सरकार ने देश के लोगों के लिए भी इसी तरह अलर्ट जारी किया था, जिसमें अन्य देशों की खुफिया एजेंसियों के देश में एक्टिव होने और उन्हें इनके एजेंटों से बचकर रहने की सलाह दी थी। सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि विदेशी एजेंट आपको काम, सेक्स या अन्य किसी भी तरह का लालच देकर चीन के खिलाफ काम करवा सकते हैं। लोग अपने आसपास इस तरह की किसी गतिविधि या इंसान का पता लगने पर तुरंत जांच एजेंसियों को बताएं। अब कॉलेज के लड़के-लड़कियों को ये नई चेतावनी दी है।

विज्ञापन

यंग लोगों को ही क्यों बना रहे टारगेट

चीनी सरकार के अनुसार ये विदेशी खुफिया एजेंसियां यंग लड़के-लड़कियों को टारगेट करते हैं। इन मासूम बच्चों को इनके एजेंट बातों में फंसाकर किसी तरह राजी कर लेते हैं और इन बच्चों के किसी नए काम को करने के उत्साह और एनर्जी को मिसयूज करते हैं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ