लड़की को तेल लगाने के बहाने… पंडित की अश्लील हरकत! भीड़ ने बना दिया भुर्ता, वीडियो वायरल
Viral Video News: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पीड़ित लड़की पंडित के अवैध व्यवहार को बता रही है। लोग इतने आक्रोशित है कि मौके पर ही पंडित को पीटने लगते हैं। साथ ही गालियों और अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग करते हैं। हालांकि न्यूज24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में दिखता पंडित, जिसकी लोगों ने पिटाई कर दी। फोटोः वायरल वीडियो ग्रैब @rajkumarkabir1
---विज्ञापन---
Viral Video News: समाज में पंडित का स्थान बहुत ही सम्मान और आदर के साथ लिया जाता है। हिंदू धर्म में पंडित की बहुत मान्यता है। हर जाति वर्ग के लोग पंडित को सम्मान देते हैं। बीते जमाने में पंडित लोग भी अपने सम्मान और मूल्यों के लिए नैतिकता भरा आचरण करते थे… लेकिन ये घोर कलयुग है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित तेल लगाने के बहाने लड़की के गुप्तागों को छूने और खोलने की कोशिश करता है।
आयुर्वेद के जनक ऋषि धन्वंतरि से शिक्षा दीक्षा लेने के बाद पंडित जी ने समाज सेवा का भार अपने कंधो पर उठा लिए है !
ये मुख्यता तेल का इस्तेमाल कर लोगों का इलाज करते है !
प्रभू “श्री राम” आप तो सब देख रहे है !🙏#कामके_ना_काजके_दुश्मन_समाजके#ViralVideospic.twitter.com/L7S55YgOGo
वीडियो में दिख रही लड़की कहती है कि पंडित ने उसे अजीब तरीके से बैठने के लिए कहा और उसके बाद से ही उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की तेज आवाज में चिल्लाती है। उसने पंडित की करतूतों का विरोध करते हुए भीड़ के सामने अपने अनुभव को शेयर किया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पंडित की पिटाई कर दी। लड़की इतने आक्रोश में थी कि उसने पंडित पर थूक दिया। हालांकि न्यूज24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि ये भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये मामला कहां का है। वीडियो को @rajkumarkabir1 नाम के ट्विटर हैंडल से एक्स पर पोस्ट किया गया है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोग पंडित को पीटते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और कई लोग इस घटना की निंदा करने लगे। कई लोगों ने इस वीडियो के देखने के बाद सरकार से कार्रवाई की मांग की।