बांग्लादेश में बैन होने पर इंडिया में खाने की ये चीज हुई महंगी, Durga Puja में थाली से रहेगी गायब

Bangladesh ban export Padma hilsa: हिलसा मछली बांग्लादेश की नेशनल फिश है। दुनिया में मिलने वाली हिलसा का 70 फीसदी बांग्लादेश से सप्लाई होता है।

Bangladesh ban export Padma hilsa, Padma hilsa Expensive, India ,Durga Puja Padma hilsa shortage
विज्ञापन

Bangladesh ban export Padma hilsa: भारत पर अब बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन का असर दिखने लगा है। दरअसल, इंडिया में खाने के लिए बांग्लादेश वैरायटी की Padma hilsa फिश की काफी डिमांड है। लेकिन बीते दिनों बांग्लादेश ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी है। जिससे इसका असर आगामी दुर्गा पूजा पर देखने को मिलेगा।

बता दें 2023 में बांग्लादेश से 4000 टन Padma hilsa मछली आयात कर इंडिया लाई गई थी। इंडियन वैरायटी की बजाए बांग्लादेश वैरायटी की इस मछली की यहां काफी मांग है। फिलहाल बचे स्टॉक के चलते इसकी कीमत 2000 रुपये किलो है। मछली कारोबारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिन में ये दोगुनी हो सकती है।

विज्ञापन

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने निर्यात पर लगाई रोक

जानकारी के अनुसार 9 Oct से 13 Oct 2024 तक देश में दुर्गा पूजा उत्सव होगा। बता दें इस दौरान बंगाल समेत देश के अलग-अलग राज्यों में hilsa फिश की हाई डिमांड रहती है। लोग खिचड़ी के साथ इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी है। सरकार का पक्ष है कि ये अन्य देशों में भेजे जाने से पहले उनके देशवासियों को खाने के लिए मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

2022 में हटाया गया था प्रतिबंध

बता दें hilsa बांग्लादेश की नेशनल फिश है। दुनिया में मिलने वाली hilsa 70 फीसदी बांग्लादेश से सप्लाई होता है। इससे पहले 2012 में बांग्लोदश ने इस फिश के निर्यात पर रोक लगाई थी। लेकिन 2022 में इसे हटा दिया गया था। दुर्गा पूजा से पहले इंडिया में इसकी बड़ी खेप आने वाली थी लेकिन बांग्लादेश सरकार के इस कदम से उस पर रोक लगा दी है, जिससे इंडिया में इसकी सप्लाई कम है।

बांग्लादेश से अडानी ग्रुप मांग रहा बकाया बिजली बिल

इससे पहले आज दिन में अडानी ग्रुप ने बांग्लादेश से उसका बकाया बिजली सप्लाई बिल देने का आग्रह किया है। बता दें कंपनी का सरकार पर कई करोड़ पेमेंट बाकी है। इसके लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ और अन्य बैंकाें से कर्ज देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ