Giorgia Meloni Offensive Photos: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर इटली के लोगों में काफी आक्रोश हैं। मेलोनी ही नहीं, उनकी बहन एरियाना समेत इटली की कई महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड हुई हैं, जिन्हें आपत्तिजनक और लैंगिक भेदभाव से भरा कैप्शन भी दिया गया है, जिन पर आपत्ति जताते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।
यह भी पढ़ें: ‘आप जैसा बनना चाहती हूं…’, पीएम मोदी से मेलोनी ने कह दी मन की बात
किसने अपलोड की हैं ये तस्वीरें?
बता दें कि तस्वीरें रैलियों, इंटरव्यू और छुट्टियां मनाने के दौरान की हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फिका’ पर अपलोड हुई हैं, जिसके 700000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, लेकिन वेबसाइट पर आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री मेलोनी, उनकी बहन और अन्य महिलाओं की तस्वीरें उनके पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट से चुराकर छेड़छाड़ करके और एडिट करके वेबसाइट के VIP सेक्शन के तहत अपलोड करके वायरल की गई हैं।
मेटा ने बंद किया था FB अकाउंट
चर्चा है कि 7 दिन पहले मेटा ने मिया मोग्ली (मेरी पत्नी) नामक फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया, उसके बाद ही वेबसाइट पर देश के प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड होने की खबर आई है, जिसे फेसबुक अकाउंट बंद करने के खिलाफ जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। बता दें कि बंद किए गए फेसबुक अकाउंट पर इटली के आदमी अपनी पत्नियों या अज्ञात महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर किया करते थे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और मेलोनी की Melodi ; अब सेल्फी लेते दिखे दोनों प्रधानमंत्री, फोटोज वीडियो वायरल
क्या है फिका और क्या है मतलब?
बता दें कि इतालवी भाषा में फिका एक अपशब्द और आपत्तिजनक शब्द है। इस नाम से ही साल 2005 में वेबसाइट शुरू की गई थी, जिसके खिलाफ वामपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी (PD) ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता पार्टी की नेता वेलेरिया कैम्पाग्ना हैं, क्योंकि वेबसाइट पर उनकी तस्वीरें भी अपलोड की गई हैं। पाओला कॉर्टेलेसी, एक्ट्रेस-डायरेक्टर सी’ए एनकोरा डोमनी (देअर्स स्टिल टुमॉरो) और चियारा फेरग्नी की तस्वीरें भी अपलोड हुई हैं।
कौन हैं प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी?
बता दें कि जॉर्जिया मेलोनी कैथोलिक हैं और इटली की प्रधानमंत्री हैं। 22 अक्टूबर 2022 को उन्होंने यह पद संभाला था। वे दक्षिणपंथी और राष्ट्रीय-रूढ़िवादी राजनीतिक दल फ्राटेली डी’इटालिया की नेता हैं। पार्टी की शुरुआत साल 2012 में हुई थी और मेलोनी साल 2014 से पार्टी की अध्यक्ष हैं। मेलोनी नाटो समर्थक हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की समर्थक हैं। साल 2021 में उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी Io sono Giorgia लॉन्च की थी।
यह भी पढ़ें: Video: मेलोनी के सामने प्रधानमंत्री कैसे घुटनों पर बैठे? अल्बानिया PM ने गले लगाकर किया स्वागत
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
8 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
9 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
10 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
11 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
15 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
18 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
21 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
21 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines