Video: मेलोनी के सामने प्रधानमंत्री कैसे घुटनों पर बैठे? अल्बानिया PM ने गले लगाकर किया स्वागत

Italy PM Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अल्बानिया के प्रधानमंत्री उनका शानदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Italy PM | Giorgia Meloni | Albania PM

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के शानदार स्वागत का वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दिल खुश हो जाएगा। वीडियो देखकर आप कहेंगे, इसे कहते हैं मान, सम्मान, शान, अदब और शिष्टाचार कि एक पुरुष के द्वारा महिला को, एक सम्मानित या उच्च पद पर विराजमान महिला को, अपनी समकक्ष को कैसे इज्जत दी जाती है या कैसे इज्जत दी जानी चाहिए। वीडियो इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत करने का है। मेलोनी आजकल अल्बानिया के दौरे पर हैं।

विज्ञापन

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने उनका इतना शानदार स्वागत किया कि पूरी दुनिया देखती रह गई। प्रधानमंत्री राम इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को देखते ही घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने रेड कार्पेट पर चलकर आ रहीं प्रधानमंत्री मेलोनी का हाथ जोड़ कर अभिवादन भी किया। फिर उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। बारिश के बीच एक देश के प्रधानमंत्री का दूसरे देश के प्रधानमंत्री के लिए स्वागत का अंदाज देखकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां देखिए पूरा वीडियो…

विज्ञापन

अल्बानिया क्यों पहुंची इटली की प्रधानमंत्री?

बता दें कि अल्बानिया की राजधानी तिराना में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट चल रहा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी समिट में हिस्सा लेने अल्बानिया आई हैं। समिट में आई इटैलियन प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए ही अल्बानिया के प्रधानमंत्री घुटनों पर बैठ गए थे। जैसे ही प्रधानमंत्री रामा घुटनों पर बैठे, मेलोनी अपनी जगह पर रुक गईं और मुस्कुराने लगीं। फिर मेलोनी उनकी तरफ बढ़ती हैं। प्रधानमंत्री रामा भी उठकर आते हैं और गले लगाकर मेलोनी का स्वागत करते हैं। दोनों राष्ट्राध्यक्ष गर्मजोशी से मिलते हैं और मीडिया के सामने फोटोशूट भी कराते हैं।

विज्ञापन

अल्बानिया PM पहले भी कर चुके ऐसा स्वागत

बता दें कि अल्बानिया के प्रधानमंत्री एक बार पहले भी इटैलियन प्रधानमंत्री का ऐसा स्वागत कर चुके हैं। UAE में अबू धाबी में फ्यूचर एनर्जी समिट हुआ था, जिसमें भी दोनों राष्ट्राध्यक्ष मिले थे। समिट में भी अल्बानिया प्रधानमंत्री ने घुटनों के बल बैठकर इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी का स्वागत किया था। जिस दिन स्वागत हुआ, उस दिन मेलोनी का 48वां बर्थडे था। अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने उनके लिए बर्थडे विश सॉन्ग गाया था और तोहफे में स्कार्फ भी दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ