India And Israel Free Trade: भारत और इजरायल के बीच अब फ्री ट्रेड जल्द शुरू हो सकता है। भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस समय इजरायल दौरे पर हैं। तेल अवीव शहर में उन्होंने मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) की बातचीत औपचारिक रूप से शुरू करने के लिए Terms of Reference (ToR) पर हस्ताक्षर किए हैं।
ToR में एक दूसरे के माल की बाजार पहुंच के लिए टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को खत्म करना है। कस्टम प्रक्रियाओं को आसान बनाना, तकनीक हस्तांतरण में सहयोग बढ़ाना और सेवा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नियमों को आसान बनाना शामिल है।
यह भी पढ़ें: US टैरिफ के खिलाफ भारत ने बनाया मास्टर प्लान, अब 40 देशों में इस तरह बनाएगा पैठ
इजरायल ने डेयरी, चावल, गेहूं और चीनी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भारत के बाजार में प्रवेश नहीं करने का आश्वासन दिया है।
तेल अवीव में इजरायल के अर्थव्यवस्था एवं उद्योग मंत्री नीर बरकत ने कहा कि आज हमने मुक्त व्यापार समझौते के लिए जिन संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं, वे हमें ऐसे काम करने में सक्षम बनाएंगी जो हम दुनिया के अन्य देशों के साथ नहीं कर पाते।
वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इजरायल और भारत ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया है। इससे बाजार तक पहुंच बढ़ेगी, पूंजी का प्रवाह बढ़ेगा, वस्तुओं और सेवाओं, दोनों में निवेश और व्यापार के द्वार खुलेंगे। व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और हमारे आर्थिक संबंधों को स्पष्टता, पूर्वानुमेयता और स्थिरता मिलेगी। कहा कि इजरायल और भारत दो रणनीतिक साझेदार हैं जिनके बीच गहरी दोस्ती और एक-दूसरे के प्रति परस्पर सम्मान है और जो बड़ी उपलब्धियों और व्यापक मित्रता के लिए नियत हैं।
यह भी पढ़ें: Israel-Iran War: अगर इजराइल-ईरान जंग में कूदा अमेरिका तो क्या होगा? ब्रिटेन भी कर रहा तैयारी
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 hr agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
9 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
10 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
14 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
15 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
18 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines