Israel-Iran War: अगर इजराइल-ईरान जंग में कूदा अमेरिका तो क्या होगा? ब्रिटेन भी कर रहा तैयारी

Israel Iran conflict 2025: इजराइल-ईरान जंग में अमेरिका की एंट्री हो सकती है। जी7 मीटिंग से लौटे ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अमेरिकी हमले से निपटने की तैयारी कर ली है।

US involvement in Israel Iran war

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Pic Credit-X)

विज्ञापन

US involvement in Israel Iran war: ईरान और इजराइल के बीच जंग का ऐलान हो चुका है। ईरान ने जंग का ऐलान करने के साथ ही हिब्रू भाषा में तेल अवीव के लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की है। जिसमें जल्द से जल्द लोगों को तेल अवीव छोड़ने को कहा गया है। खबर है कि बुधवार सुबह ईरान ने इजराइल पर फत्ताह मिसाइलें दागी हैं। उधर अमेरिका भी युद्ध में शामिल हो सकता है। इसको लेकर अभी कुछ भी क्लियर नहीं है लेकिन ट्रंप के तेवर देखकर तो ऐसा लग रहा है कि वह युद्ध में शामिल हो सकता है।

जी7 से जल्दी लौटे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ एक घंटे से अधिक समय तक मीटिंग की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ट्रंप ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला कर सकते हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी7 समिट में शामिल होने के लिए कनाडा गए हुए थे इस दौरान सभी देशों ने एक जॉइंट सेशन में हिस्सा लिया। ट्रंप विशेष आमंत्रित देशों के साथ होने वाली मीटिंग से पहले ही कनाडा से रवाना होकर वांशिगटन पहुंच गए।
इस दौरान कई तरह की अफवाहें उड़ी लेकिन ट्रंप ने उनको स्वयं ही खारिज कर दिया। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिका इस जंग में शामिल होगा?

विज्ञापन

नेतन्याहू बना रहे दबाव

भारतीय समयानुसार देर रात ट्रंप ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। जिसमें ईरान को धमकियों के साथ ही सरेंडर करने की चेतावनी दी गई थी। ऐसे में अगर ईरान सरेंडर नहीं करता है तो ये संभावना जताई जा रही है कि अमेरिका इस जंग में शामिल हो सकता है। एक खबर यह है कि इजराइल अब अकेले जंग लड़ पाने की स्थिति में नहीं है ऐसे में कयास लग रहे है कि नेतन्याहू व्हाइट हाउस से जंग में शामिल होने के लिए कह रहे हैं।

ईरान भी पलटवार की तैयारी में

उधर जंग में अमेरिका की एंट्री को लेकर ईरान भी एक्टिव है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार अगर अमेरिका जंग में शामिल होता है तो ईरान की योजना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बर्बाद कर दिया जाए। ताकि तेल व्यापार को प्रभावित किया जा सके और कीमतें तुरंत बढ़ जाएं। उधर अमेरिका ने यूएई, जॉर्डन, सऊदी समेत पूरे क्षेत्र में अपने सैन्य ठिकानों पर तैनात 40 हजार सैनिकों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।

विज्ञापन

अमेरिका के साथ आएंगे मित्र देश

अगर अमेरिका जंग में कूदता है तो ये संभव है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर होगी। चीन और रूस खुलकर ईरान के साथ आ चुके हैं। वहीं यूरोप और पश्चिम के देश अब इजराइल के साथ आ चुके हैं। हालांकि मिडल ईस्ट के देश अभी तक खुलकर सामने नहीं आए हैं लेकिन अमेरिका से डील होने के बाद ये देश अपने आप को जंग से दूर रख सकते हैं। ऐसे में अमेरिका और उसके मित्र देश अब ईरान पर चढाई कर सकते हैं। ब्रिटेन ने भी अपने लड़ाकू विमानों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। ऐसे में लग रहा है कि दुनिया एक बार फिर जंग के मुहाने पर खड़ी है।

विज्ञापन

अगर अमेरिका जंग में कूदता है तो कच्च तेल के दाम बढ़ सकते हैं। सऊदी और यूएई जैसे देश जंग में सीधे तौर पर शामिल नहीं होंगे लेकिन तेल की चोट यूरोप और अमेरिका को दे सकते हैं। युद्ध के कारण दुनिया की सप्लाई चेन सीधे तौर पर प्रभावित होगी। दूसरी ओर व्यापारिक दृष्टिकोण से दुनियाभर के शेयर बाजारों में मंदी आ सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ