US टैरिफ के खिलाफ भारत ने बनाया मास्टर प्लान, अब 40 देशों में इस तरह बनाएगा पैठ

US Tariffs: अमेरिकी टैरिफ का जवाब देने के लिए भारत तैयार है। भारत अब अमेरिका के टैरिफ कम होने की उम्मीद नहीं कर रहा है। भारत ने खुद का रास्ता बनाना शुरू कर दिया है। भारत ने अपने उत्पादों को एक्सपोर्ट करने के लिए 40 देशों के बाजारों को समझना शुरू कर दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

ट्रंप के टैरिफ पर भारत ने अन्य देशों का रुख शुरू किया है।

ट्रंप के टैरिफ पर भारत ने अन्य देशों का रुख शुरू किया है।

US Tariffs: अमेरिका के 50% टैरिफ के बोझ के तले दबे भारत ने नया रास्ता खोज लिया है। भारत अब टैरिफ कम करने की उम्मीद में नहीं रहेगा। भारत ने व्यापार के लिए अन्य देशों का रुख करना शुरू कर दिया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने मास्टर प्लान बनाया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव पर लगातार असेसमेंट कर रही है। अगले महीने यानी अक्टूबर महीने तक यह तस्वीर साफ हो पाएगी कि अमेरिकी टैरिफ का भारतीय संबंधित उद्योगों पर कितना असर पड़ रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने 40 अन्य देशों में नए बाजारों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ब्रिटेन में जाएगा चमड़ा

वाणिज्य मंत्रालय की टीम लगातार देश के हिसाब से वहां एक्सपोर्ट कर सकने वाले आयटमों की सूची बना रही है। सूत्रों ने बताया कि चमड़ा और कपड़ा निर्यात करने के लिए ब्रिटेन के लिए भी विचार किया जा रहा है। सभी देशों के बाजारों को समझने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

मंत्रालय ने इनसे किया संपर्क

सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार संबंधित उद्योगों की जरूरतों को समझने का प्रयास कर रही है। ताकि भारत के किसी उद्योग को नुकसान न पहुंचे। इसके लिए वाणिज्य मंत्रालय व्यापार संघों और एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के लगातार संपर्क में है। सभी से सुझाव मांगे जा रहे हैं ताकि बेहतर प्लानिंग की जा सके।

विज्ञापन

इन देशों के साथ चल रही FTA की प्रक्रिया

भारत अब फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) पर भी योजना बना रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार देशों का चयन शुरू कर दिया है। भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, ओमान, यूरोपीय संघ, पेरू और चिली के साथ FTA की प्रक्रिया चल रही है और अगले कुछ महीनों में ही इस पर सहमति बनने की संभावना है।

विज्ञापन

ट्रंप ने दी टैरिफ पर सफाई

गत सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से व्यापार पर बड़ा बयान दिया था। कहा था कि भारत ने अब अपने टैरिफ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश की है, लेकिन अब देर हो रही है। उन्हें ऐसा सालों पहले कर देना चाहिए था। इससे साफ है कि भारत के न झुकने से ट्रंप के कदम दगमगाने लगे हैं। अब ट्रंप टैरिफ करने के विकल्पों पर बात करना चाह रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ