दुनिया जब कोविड-19 वैश्विक महामारी का सामना कर रही थी तब करियर और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को लेकर लोगों के रुख में काफी बदलाव आया था। नई पीढ़ी लंबे समय कर रिमोट वर्क करने के बाद वर्कफोर्स जॉइन कर रही है। इसके बाद काम करने की पहले से चली आ रही व्यवस्था को लेकर उनमें असंतुष्टि भी देखने को मिली है। ऐसे में स्टार्टअप्स और पार्ट टाइम जॉब या बिजनेस में उनकी रुचि बढ़ी है और इसने एक समय में आय के प्रमुख स्रोत मानी जाने वाली फुल टाइम नौकरी को ऑप्शनल बना दिया है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसी तरह से सफलता पाने वाले 26 साल के उद्यमी फ्रांसिस्को रिवेरा के बारे में। फ्रांसिस्को ने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में एक ऑनलाइन ट्यूटरिंग कंपनी के साथ पार्ट टाइम काम की शुरुआत की थी। लेकिन, जैसे-जैसे कोविड-19 के बाद स्कूल खुलने शुरू हुए फ्रांसिस्को ने अपनी आय के नए स्रोत बनाने की कोशिश करने की शुरुआत भी कर दी। नए ऑप्शंस की खोज करते समय उन्होंने YouTube पर एक वीडियो देखा जिसमें ‘प्रिंट ऑन डिमांड’ के बिजनेस पर बात की जा रही थी।
Francisco Rivera
इस बिजनेस के साथ शुरू किया काम
फ्रांसिस्को को यह बिजनेस समझ में आया। इस काम में टी-शर्ट, कॉफी मग, एसेसरीज और होम डेकोर के सामानों पर अनोखी डिजाइन बनाई जाती हैं और मांग के अनुसार उनकी सप्लाई की जाती है। एट्सी जैसी वेबसाइट्स पर ऐसे प्रॉडक्ट्स की खूब मांग रहती है। फ्रांसिस्को को यह काम और इसे करने का तरीका दोनों ही पसंद आया। उन्होंने अपने प्रॉडक्ट के लिए मोमबत्ती को चुना। उन्होंने ऐसी ऑर्गेनिक मोमबत्तियां बनानी शुरू कीं जो दिखने में तो खास थी हीं उनके लेबल पर बेहद फनी बातें भी लिखी होती थीं।
दिन में काम करते हैं केवल 20 मिनट
डिलिवरी के लिए मैन्युफेक्चरर्स के साथ जुड़ने के लिए फ्रांसिस्को ने प्रिंटिफाय नामक ऑनलाइन सर्विस की मदद ली। इस बिजनेस से फ्रांसिस्को को फायदा भी मिला। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांसिस्सको ने बताया कि पिछले साल उन्हें करीब 4 लाख 62 हजार डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) की कमाई हुई थी। फ्रांसिस्को ने बताया कि बिजनेस खड़ा करने में उन्होंने बहुत समय नहीं दिया। वह पूरे दिन में केवल 20 मिनट का समय काम को देते हैं और इतने में ही उन्होंने कमाई का बढ़िया तरीका बना लिया है।
ये भी पढ़ें: किस तरह दोस्त से दुश्मन बन गए ईरान और इजराइल?
ये भी पढ़ें: तीसरा विश्व युद्ध छिड़ा तो कौन से देश हैं सबसे सुरक्षित?
ये भी पढ़ें: एलियंस ने रोका था अमेरिका-रूस के बीच परमाणु युद्ध!
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
1 hr agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
4 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
6 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
10 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
14 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
15 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
15 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
16 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
16 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines