फ्रांस में बढ़ती महंगाई, महंगी होती रोजमर्रा की जरूरतों और सार्वजनिक सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. शनिवार को राजधानी पेरिस में करीब 1.10 लाख लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना रोष जाहिर किया. प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. पिछले सप्ताह हुई हिंसा और तोड़फोड़ को देखते हुए सरकार ने देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए. हालात दोबारा न बिगड़ें, इसके लिए करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों और जेंडरमेरी बल के जवानों को तैनात किया गया है. संवेदनशील इलाकों में बख्तरबंद सुरक्षबलों की गाड़ियां, हेलीकॉप्टर और विशेष पुलिस टुकड़ियां भी तैनात की गईं.
यह भी पढ़ें: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार की आज प्रोटेस्ट पर रोक, पढ़ें 2 अपडेट
पिछले सप्ताह हुई थी बड़े पैमाने पर हिंसा
गौरतलब है कि फ्रांस में 17 अक्टूबर को भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे. उस दौरान देशभर में 5 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे थे. प्रदर्शन के बाद कई इलाकों में लूटपाट, आगजनी और सार्वजनिक संपत्तियों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं. करीब 3,000 दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने या उनके लूटे जाने की खबरें आई थीं. पिछले सप्ताह की घटनाओं को देखते हुए पेरिस में कारोबारियों ने पहले से तैयारी कर ली थी कई दुकानों के शीशों पर लकड़ी के बोर्ड लगाए गए, जबकि लग्जरी ब्रांड के शोरूम में सुरक्षा बढ़ा दी गई.
यह भी पढ़ें: फ्रांस की हिंसा और भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी
संग्रहालय और मेट्रो स्टेशन बंद
सुरक्षा चिंताओं के बीच पेरिस के कई प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों को शनिवार को बंद रखा गया. इनमें लूव्र संग्रहालय, मुसी द’ओर्से, पिकासो संग्रहालय और ग्रां पालै शामिल हैं. पेरिस ओपेरा ने भी अपने दोनों प्रमुख स्थलों को बंद रखने का फैसला किया. इसके अलावा, राजधानी के 20 से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर भी बंदी की खबर सामने आई.
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
3 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
5 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
9 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
9 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
11 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
12 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
12 hrs agoLIVE: छात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
15 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
15 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines