फ्रांस के पूर्वी इलाके में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, स्काइडाइविंग मिशन पर गया एक छोटा सिविल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा टॉम्बलेन (Tomblaine) इलाके में नैन्सी-एसे एयरफील्ड के पास हुआ. प्रशासन ने बताया कि विमान ने उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद कंट्रोल खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई. पूरे इलाके को घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत
हादसे की जांच जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान एक पैराशूट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइज़ेशन का था. इसमें एक पायलट, पांच ट्रेनर और पांच इंटर्न सवार थे. दुर्भाग्यवश हादसा इतना भीषण था कि विमान में मौजूद किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी. स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से हादसे की जगह के आसपास जाने से बचने की अपील की है ताकि जांच और राहत कार्य में कोई रुकावट ना आए. घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जानकारी में हादसे का कारण साफ नहीं हो पाया है. तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति और बाकी संभावित कारणों की जांच की जा रही है.
कितना खतरनाक था हादसा?
चश्मदीदों के मुताबिक, विमान अचानक नीचे आता दिखाई दिया और कुछ ही क्षणों में जमीन से टकरा गया. टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुनाई दी और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं को सूचना दी. फ्रांस में हाल के समय में ये सबसे गंभीर छोटे नागरिक विमान हादसों में से एक माना जा रहा है. प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रोसेस शुरू कर दी है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है. विमान दुर्घटना जांच एजेंसियां अब विमान के मलबे की जांच करेंगी. साथ ही ब्लैक बॉक्स और बाकी तकनीकी उपकरणों की मदद से ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि हादसा आखिर किस वजह से हुआ. फिलहाल प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों की पुष्टि की जाएगी. पूरे फ्रांस में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है और कई नेताओं ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
ये भी पढ़ें: 31000 फीट ऊंचाई, विमान में भीषण विस्फोट, 329 मौतें… 40 साल बाद कनाडा ने कबूला ‘सच’, पढ़ें प्लेन क्रैश की खौफनाक कहानी
संबंधित खबरें
नेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 hr agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
2 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
6 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
16 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines