World News: फ्रांस में रेप के एक केस ने पेरिस को हिला डाला है। दरअसल एक दशक तक पत्नी को ड्रग्स खिलाकर 70 से ज्यादा लोगों से रेप करवाने के मामले में मुकदमा शुरू हो गया है। हैवान पति ने अपना जुर्म कबूल लिया है, लेकिन आरोपियों ने अपने बचाव में जो कहा है, वह मानवता को चीर देने वाला है। मामले में पुलिस कुल 72 संदिग्धों में से ज्यादातर का पता लगाने में कामयाब रही है। इनकी उम्र 26 से 74 साल के बीच की है।
मामले में पति के अलावा 51 अन्य पुरुष भी मुकदमे का सामना कर रहे हैं। इन आरोपियों में से ज्यादातर ने कहा है कि पीड़िता के पति ने उनसे झूठ बोला और उन्हें लगा था कि मिस गिसेले यौन संबंध बनाने के लिए राजी हैं।
पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली
दक्षिणी फ्रांस में यौन हिंसा के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बन चुकी पीड़िता गिसेले पेलिकॉट अपनी पहचान उजागर करने को राजी हो गई हैं। उन्होंने मुकदमे की सुनवाई खुली कोर्ट में करने की सहमति दे दी है। गिसेले पेलिकॉट के हैवान पति का नाम डोमिनिक पेलिकॉट है।
मुकदमे के दस्तावेजों के मुताबिक डोमिनिक की जांच के दौरान पुलिस गिसेले पेलिकॉट के घर पहुंची तो उस समय गिसेले अपने बिस्तर पर बेहोशी की हालत में मिली थीं। गिसेले और डोमिनिक के तीन बच्चे हैं। रिटायर होने के बाद पेलिकॉट दंपति एक छोटे से फ्रांसीसी गांव प्रोवेंस के गांव मजान में बस गए।
ये भी पढ़ेंः हां मैं रेपिस्ट हूं… 50 लोगों से पत्नी का रेप कराने वाले का कबूलनामा
पति की हैवानियत का भंडाफोड़
दस्तावेजों के मुताबिक गिसेले पेलिकॉट के पति डोमिनिक को सुपरमार्केट में एक महिला की स्कर्ट का वीडियो बनाने के कारण गिरफ्तार किया गया था। जांच में पुलिस को डोमिनिक के कम्प्यूटर से 3800 तस्वीरें और वीडियो मिली हैं। इसके साथ ही डोमिनिक ने कोको नाम की वेबसाइट पर अपनी पूर्व पत्नी से सेक्स की पेशकश की थी, पत्नी के रेप के दौरान वह इन कृत्यों के वीडियो भी बनाता था। पुलिस को डोमिनिक के घर से एक हार्ड ड्राइव भी मिली, जिसमें रेपिस्टों के उपनाम और फोन नंबर दर्ज थे। मामला 2011 से 2020 के दौरान का है।
दस्तावेजों के मुताबिक 71 वर्षीय डोमिनिक दिन में सामान्य रहता था और रात होते ही पत्नी को ड्रग्स दे देता था। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता गिसेले से 72 पुरुषों ने कुल 92 बार रेप किया। फ्रांस को दहला देने वाला यह मामला दिसंबर तक चलेगा और अगर डोमिनिक पेलिकॉट को दोषी पाया जाता है तो उसे 20 साल की सजा हो सकती है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines