Nepal Protest Latest News Live: Gen-Z प्रदर्शन के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा देने के कुछ ही देर में देश छोड़ दिया। वह एक हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए हैं। उनके साथ 7 मंत्री भी हैं। हालांकि अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि ओली अपने मंत्रियों के साथ कहां गए हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने बालुवाटार यानी पीएम आवास पर कब्जा कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि ओपी दुबई जा सकते हैं। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह सामने नहीं आया है।
सेना खाली करा रही मंत्रियों के आवास
पूर्व पीएम ओली के देश छोड़ने के बाद काठमांडू में सेना ने मंत्रियों के सरकारी आवास खाली कराना शुरू कर दिए हैं। मंत्रियों को उनके आवास से निकालकर हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। पूरे शहर में तोड़तोड़ और आगजनी की घटना को देखते हुए सेना मंत्रियों को सुरक्षित बाहर भेज रही है। इसके अलावा संसद भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं उच्च अधिकारियों को सैन्य छावनियों में सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं बालेन शाह, जिन पर फिदा हुए Gen-Z? PM बनाने की मांग
ओली का निजी घर भी जलाया
उग्र प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भक्तपुर स्थित उनके निजी आवास को भी आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नाचते हुए जश्न भी मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गए।
यह भी पढ़ें: Nepal GenZ Protests: नेपाल में बेकाबू हुए हालात, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के घर पर आगजनी, भारत के बॉर्डर सील
भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को फिलहाल नेपाल यात्रा टालने की सलाह दी है, जो भारतीय वहां मौजूद हैं। उनसे कहा गया है कि वे अपने ठहरने की जगह पर ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें। उन्हें नेपाल की स्थानीय सलाहों और भारतीय दूतावास, काठमांडू की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
काठमांडू के लिए सभी फ्लाइट्स डायवर्ट
दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 6E1153 और मुंबई से 6E1157 काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रही थीं, लेकिन उन्हें लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। दोनों विमानों को आपात रूप से लखनऊ डायवर्ट किया गया, जहां ईंधन भरने के बाद वे अपने-अपने मूल शहर वापस लौट जाएँगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आज काठमांडू के लिए कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
6 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
16 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
18 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
20 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
22 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
23 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines