कौन हैं बालेन शाह? जो बन सकते हैं नेपाल के प्रधानमंत्री, चुनावी रुझानों में चल रहे सबसे आगे

नेपाल के संसदीय चुनाव में काठमांडू के मेयर बालेन शाह सुर्खियों में हैं, क्योंकि वे नेपाल के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। मतगणना के अब तक के रुझानों में वे सबसे आगे चल रहे हैं। वे नेपाल के प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार भी हैं।

Balen Shah

कौन हैं बालेन शाह? (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

विज्ञापन

Nepal Protest: नेपाल में संसदीय चुनाव हो रहे हैं और मतगणना जारी है। बीते दिन वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हुई थी और आज शाम तक परिणाम जारी हो सकते हैं। अब तक रुझानों में बालेन शाह सबसे आगे चल रहे हैं। वे नेपाल के प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में सबसे मजबूत हैं। ऐसे में उनके प्रधानमंत्री बनने के चांस हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि आखिर बालेन शाह कौन हैं, जिन्हें नेपाल के Gen-Z बेहद पसंद करते हैं और वे अब प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

बालेन शाह काठमांडू के मेयर हैं और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। युवाओं में उनकी गहरी पैठ ही उन्हें अन्य नेताओं या मेयर से अलग बनाती है। बालेन शाह टाइम मैगजीन की सूची में भी शामिल रह चुके हैं। टाइम मैगजीन ने उन्हें 2023 की अपनी शीर्ष 100 शख्सियतों की सूची में शामिल किया था।

विज्ञापन

बालेन शाह, सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं, जुनून से वह रैपर हैं। साल 2022 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और काठमांडू में मेयर का चुनाव जीता। उन्हें भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता, शहर की सड़कों की सफाई, सार्वजनिक स्कूली शिक्षा में सुधार और टैक्स चोरी करने वाले निजी संस्थानों पर नकेल कसने जैसी शुरुआत की और फिर लोगों में लोकप्रिय होते चले गए।

भारतीय फिल्म का कर चुके हैं विरोध

2023 में आई भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर बालेन शाह आपत्ति जता चुके हैं। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने फिल्म के कुछ डायलॉग पर आपत्ति जताते हुए इसे फिल्म से हटाने की मांग की थी। उन्होंने यह भी धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह किसी भी भारतीय फिल्म को अपने यहां रिलीज नहीं होने देंगे।

विज्ञापन

प्रदर्शन को लेकर बालेन शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 8 सितंबर की रैली स्पष्ट रूप से जेन-जेड के लिए है। मैं 28 साल से कम उम्र का हूं, लेकिन खुद को उनसे बड़ा महसूस करता हूं। मैं उनके उद्देश्य और सोच को समझता हूं। किसी भी पार्टी, नेता, कार्यकर्ता या सांसद को निजी लाभ के लिए इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। मैं उम्र के कारण इसमें शामिल नहीं हो सकता लेकिन मैं इसका पूरा समर्थन करता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ