दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. जांच में आरोपी ओमानी को-पायलट के कथित तौर पर कट्टर मजहबी विचारधारा से प्रभावित होने की बात कही जा रही है. हालांकि, जांच एजेंसियों ने अभी तक घटना के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में दावा किया कि ओमानी को-पायलट इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था.
आरोपी के साथ काम कर चुके साथी ने किया खुलासा
पीएम नेतन्याहू ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में ये साफ हो सकता है कि उसके ईरान से किसी तरह के संबंध थे या नहीं. आरोपी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. इजरायली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी पायलट के साथ काम कर चुके एक साथी पायलट ने उसके व्यवहार को बेहद मजहबी बताया. रिपोर्ट में दावा किया गया कि वह नियमित रूप से काफी समय प्रार्थना में बिताता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से भी परहेज करता था.
हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि किसी व्यक्ति के धार्मिक विचारधारा उसे हमला करने के लिए उकसा सकती है. अधिकारी इस मामले में आतंकवाद समेत कई संभावित एंगल्स से भी जांच कर रहे हैं और फिलहाल किसी एक वजह की पुष्टि नहीं हुई है.
नौ महीने पहले ही एयरलाइन में हुई थी भर्ती
इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ओमानी को-पायलट को फ्लाईदुबई ने करीब 9 महीने पहले ही नौकरी पर रखा था. ओमान के एक अधिकारी ने भी अमेरिकी मीडिया को पुष्टि की है कि आरोपी ओमान में पैदा हुआ था और उसके पास ओमान की नागरिकता थी. घटना के बाद सऊदी अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया है. गौरतलब है कि घटना के बाद विमान की तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, जिसके बाद दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया.
भारत समेत कई देश कर रहे फ्लाईदुबई मामले की जांच
जांच से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, सऊदी अरब के साथ UAE, अमेरिका और ओमान भी मामले की जांच में सहयोग कर रहे हैं. भारत ने भी अपने स्तर पर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ने कहा कि जांच में आतंकवाद सहित सभी संभावित पहलुओं को देखा जा रहा है और अभी किसी संभावना को खारिज नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 ‘हीरो’, जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
4 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
14 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
16 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
18 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
19 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
21 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines