30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए घटनाक्रम को लेकर नए अपडेट आए हैं. आसमान में उड़ती फ्लाइट के कॉकपिट में पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करके प्लेन को हाईजैक करके क्रैश करने का प्रयास हुआ था. आरोपी फ्लाइट को को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी है, जिसने चाकू से कैप्टन पर जानलेवा हमला किया. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच में पता चला है कि आरोपी हम्मामी अलकायदा का आतंकी था और वह फ्लाइट को क्रैश करना चाहता था, इसके लिए उसने कैप्टन को घायल करके प्लेन को दोनों इंजन बंद कर दिए थे.
स्मित मच्छार की हत्या करना चाहता था हम्मामी
इटैलियन न्यूजपेपर ‘कोरिएरे डेला सेरा’ की रिपोर्ट के अनुसार, ओमानी को-पायलट भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की हत्या करके फ्लाइट को तेल अवीव की एक इमारत में टकराकर क्रैश करना चाहता था. उसने कैप्टन को घायल करने के बाद प्लेन को दोनों इंजन बंद कर दिए थे. लेकिन अगर उसने प्लेन को क्रैश कराने का जो प्लान बनाया था, उसमें वह कामयाब हो जाता तो अमेरिका के न्यूयॉर्क में 9/11 जैसा आतंकी हमला हो सकता था. अलकायदा वही आतंकी संगठन है, जिसका सरगना ओसामा बिन लादेन था. जिसने अमेरिका को ट्विन टॉवर्स पर प्लेन हाईजैक कराकर आतंकी हमले कराया था.
ओमानी को-पायलट हम्मामी ने क्या बनाई थी योजना?
ओमानी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी को कट्टरपंथी विचारों के कारण ही ओमान एयर और एयर मोरक्को से निकाला गया था. फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही उसने योजना बना ली थी कि वह कॉकपिट में रखे हथियारों से कैप्टन स्मित मच्छार की हत्या कर देगा, ताकि वह फ्लाइट को अपने कंट्रोल में लेकर साजिश को अंजाम दे. उसक योजना प्लेन को इजरायल के शहर तेल अवीव के बीचों-बीच क्रैश करना था. इसके लिए वह साजिश को इस तरह से अंजाम देना चाहता था कि उसे रोकने का मौका इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों को मिल ही न पाए, लेकिन कॉकपिट खुलने से काम बिगड़ गया.
पिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
कट्टर मुस्लिम और अलकायदा विचारधारा का प्रशसंक
जांच अधिकारियों को पता चला है कि हम्मामी अलकायदा विचारधारा का समर्थक और प्रशंसक था. वह कट्टर मुस्लिम था और उसे महिलाओं का नौकरी करना पसंद नहीं था. वह महिलाओं से बातचीत भी नहीं करता था. उसने अलकायदा और उसके आतंकियों की तस्वीरों भी कैप्शन के साथ अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट की हुई थीं. 30 सितंबर को फ्लाईदुबई में हुई घटना के 9 घंटे बाद भी हम्मामी के लिंक्डइन प्रोफाइल पर 2 वीडियो पोस्ट हुए थे. जिसमें एक वीडियो में इजरायल के प्लेन को जूम करके दिखाया गया था. दूसरे वीडियो के आखिर में अलकायदा के नए सरगना अयमान अल-जवाहिरी की फोटो भी है.
आतंकी हमला करने में नाकाम हम्मामी की तारीफ हुई
बता दें कि अमेरिका के सैन्य अभियान में लादेन के मारे जाने के बाद अल-जवाहिरी ने ही अल-कायदा की कमान संभाली थी. हम्मामी के सोशल अकाउंट पर पोस्ट वीडियो में अलकायदा के फिदायीन आतंकी हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी की फोटो भी थी, जिसने साल 2009 में अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला करके 8 अमेरिकियों की जान ले ली थी. हम्मामी प्लेन को क्रैश कराने में बेशक कामयाब नहीं हो पाया, लेकिन अलकायदा ने उसकी तारीफ की है. अलकायदा ने अपने माउथपीस ‘अल बयान’ में एक लेख लिखा, जिसमें 9/11 आतंकी हमले की तस्वीर के साथ फ्लाईदुबई घटना से जुड़ी तस्वीर छापी गई.
‘हनुमान जी ने बचाया…’, कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
लेख में अलकायदा ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे उन विमानों को निशाना बनाएं, जिनमें अमेरिका और इजरायल के लोग सफर करते हों या वे लोग सफर करते हों, जो इस्लाम को अपना दुश्मन मानते हैं.
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
2 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
4 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
5 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
8 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
9 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
9 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
19 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines