पनडुब्बी में सवार होकर टाइटैनिक का मलबा देखने गए पांच लोगों की मौत, ओसियन गेट ने बताया क्या हुआ
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: अटलांकि महासागर में लापता हुई पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। ये सभी टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए थे। पनडुब्बी ऑपरेट करने वाली कंपनी OceanGate ने इस बात की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त दी है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल जॉन मॉगर ने बताया है कि पनडुब्बी के पांच हिस्से टाइटैनिक जहाज के मलबे के अगले हिस्से के 1600 फीट नीचे मिले हैं।
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने पनडुब्बी में भारी विस्फोट की आवाज़ सुनी थी। टाइटन से संपर्क टूटने के बाद बचाव ऑपरेशन में लगे अमेरिकी कोस्ट गार्ड के लोगों को जबरदस्त विस्फोट सुनाई दिया। 18 जून को OceanGate कंपनी की यह पनडुब्बी सफर पर निकली थी, लेकिन शुरुआती 2 घंटों में ही इससे संपर्क टूट गया था।
पनडुब्बी टाइटन में सवार पांच लोगों में से पिता-पुत्र शहज़ादा और सुलेमान दाऊद के परिवार वालों ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। हमिश हार्डिंग के परिवार वालों ने उन्हें याद किया है। इस पनडुब्बी में दुनिया के जाने-माने अरबपति सवार थे। इसमें OceanGate के सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग, और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट शामिल थे।
समुद्र की 12,500 फीट गहराई में टाइटैनिक का मलबा देखने जाने, वहां घूमने और वापस आने तक में आठ घंटे का सफर लगता है। इसमें दो घंटे जाने में खर्च होते हैं। चार घंटे मलबा देखने और 2 घंटा लौटने में लगता है। लेकिन 18 जून जब ये पनडुब्बी रवाना हुई इसके 2 घंटे के बाद से संपर्क टूट गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: