FIFA World Cup 2022: कतर में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान एक और पत्रकार की मौत हो गई है। पत्रकार की पहचान कतर को फोटो जर्नलिस्ट खालिद अल मिस्लाम के रूप में हुई है। बता दें कि खालिद की मौत से तीन दिन पहले एलजीबीटीक्यू समुदाय के समर्थन में इंद्रधनुषी टी-शर्ट पहनने वाले अमेरिकी रिपोर्टर की मौत हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिद अल-मिस्लाम का रविवार को निधन हो गया। कतर के अधिकारियों ने फोटो जर्नलिस्ट की मौत का आधिकारिक कारण जारी नहीं किया है। गल्फ टाइम्स की ओर से ट्विटर पर अल-मिस्लाम के बारे में खबर पोस्ट की गई थी, जिसमें कहा गया था कि फीफा विश्व कप कतर 2022 को कवर करते समय उनकी अचानक मृत्यु हो गई।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: सेमीफाइनल में गरमाएगी गोल्डन बूट की जंग, मेसी, एम्बापे समेत ये खिलाड़ी रेस में शामिल
3 दिन पहले अमेरिकी पत्रकार की भी हुई थी मौत
बता दें कि तीन दिन पहले अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाहल की भी अचानक मौत हुई थी। शुक्रवार को लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच कवर करते समय 48 वर्षीय ग्रांट वाहल गिर पड़े थे।
वाहल के भाई एरिक ने आरोप लगाया कि पूर्व स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड पत्रकार की मौत में कतर की सरकार शामिल हो सकती है। LGBTQ समुदाय के समर्थन में एक इंद्रधनुषी शर्ट पहनने के कारण उन्हें क़तर में कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। उस दौरान वाहल ने कहा था कि जब उन्होंने घटना के बारे में ट्वीट किया तो उनका फोन छीन लिया गया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Provigil)
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
16 mins agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
3 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
4 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
7 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
9 hrs agoLIVE: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
13 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
16 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines