FIFA World Cup 2022: सेमीफाइनल में गरमाएगी गोल्डन बूट की जंग, मेसी, एम्बापे समेत ये खिलाड़ी रेस में शामिल

FIFA World Cup 2022 Golden boot Lionel Messi Embappe

FIFA World Cup 2022 Golden boot Lionel Messi Embappe

FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल का दौर खत्म हो गया है और आज से सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाने वाले हैं। इस साल वर्ल्ड कप में अब तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं जिसमें कई टीमों ने उलटफेर भी किया है। वहीं हर मैच के साथ गोल्डन बूट की रेस भी रोमांचक होती नजर आ रही है। इसमें फिलहाल फ्रांस के एमबापे टॉप पर मौजूद हैं। हालांकि लियोनल मेसी और अन्य खिलाड़ी भी ज्यादा पीछे नहीं है।

FIFA World Cup 2022: इन खिलाड़ियों के बीच जारी गोल्डन बूट की जंग

1. किलियन एमबाप्पे (Kylian mbappe): फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे गोल्डन बूट की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं। 23 साल के एमबाप्पे ने चार मुकाबलों में अबतक पांच गोल किए हैं। एमबाप्पे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक जबकि डेनमार्क और पोलैंड के खिलाफ दो-दो गोल किए थे। फ्रांस को अगला मैच मोरक्को के खिलाफ खेलना है ऐसे में अगर वे इसमें भी गोल दाग देते हैं तो इस रेस में सबसे आगे बने रहेंगे।

2. लियोनल मेसी (Lionel Messi): दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और अपनी टीम के लिए हर मैच में योगदान दे रहे हैं। 35 साल के मेसी ने चार मुकाबलों में पांच गोल दागे हैं। मेसी ने सऊदी अरब, मेक्सिको और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल दागा था। अर्जेंटीना का अगला मैच क्रोएशिया के साथ है ऐसे में अगर मेसी इसमें भी दो गोल दाग देते हैं तो वे एम्बापे से आगे निकल जाएंगे।

3. ओलिवर गिरोड( Oliver Girod): डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस इस टूर्नामेंट में ऑलराउंड प्रदर्शन कर रही है और टीम के कई खिलाड़ी दमदार गोल दाग रहे हैं। इसी में एम्बापे के साथ साथ ओलिवर गिरोड का भी नाम शामिल है। गिरोड ने अब तक चार मैचों में चार गोल दागे हैं और वे मेसी के साथ बराबरी पर हैं। ऐसे में अगर वे सेमीफाइनल के मैच में दो गोल दाग देते हैं तो वे अपनी ही टीम के एम्बापे को पछाड़ देंगे।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ